FEATUREDLatest

School Reopen: देश भर में 2 नवंबर से खुलेंगे केंद्रीय और नवोदय विद्यालय,

School Reopen: स्‍कूलों को खोले जाने को लेकर अब सारी अटकलों पर विराम लग चुका है। सरकार ने जबसे कोरोना संकट के चलते सुरक्षा के सभी उपायों का बखूबी ध्‍यान रखते हुए, सशर्त स्‍कूल खोले जाने की व्‍यवस्‍था तय की है, राज्‍य भी धीरे-धीरे इसमें सहभागिता कर रहे हैं। इस क्रम में आज एक ताजा खबर सामने आई है। अब केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय जैसे सगंठनों ने भी देश भर के अपने स्कूलों को खोलने की तैयारी कर ली है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने फिलहाल स्कूलों को खोलने की जो तैयारी की है, वह उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश सहित राज्यों में स्कूलों के खोलने की अनुमति मिलने के बाद शुरू की है। संगठन से जुड़े सूत्रों की मानें तो स्कूलों को वैसे तो तुरंत ही खोलने की अनुमति दे दी जाती है, लेकिन 21 अक्टूबर से स्कूलों में त्योहारी छुट्टियां शुरू हो रही है, जो दस दिनों की हैं। ऐसे में स्कूलों को दो नवंबर से खोलने की योजना बनाई गई है। गौरतलब है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन ने स्कूलों को इससे पहले 21 सितंबर में भी खोलने की योजना बनाई थी। लेकिन अभिभावकों की सहमति न मिल पाने से इसे टाल दिया था देश भर में करीब 1,250 केंद्रीय विद्यालय और 650 नवोदय विद्यालय हैं, जिनमें करीब 15 लाख छात्र पढ़ते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम