Monday, April 6, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

School News : 45 हजार स्कूल हड़ताल पर, DPI परिसर में प्रदर्शन जारी

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश से संबंधित 45000 स्कूलों के संचालक हड़ताल पर है। आज दूसरे दिन लोक शिक्षण संचालनालय के परिसर में प्रदर्शन किया गया। स्कूल संचालकों का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती वह यहां से नहीं जाएंगे।
स्कूल संचालकों का कहना है कि पिछली बार जब हड़ताल की थी तो सरकार ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। हमें विश्वास था कि सरकार हमारे मामले में गंभीर है लेकिन लोक शिक्षण संचालनालय दे कमिश्नर जयश्री कियावत के रिटायरमेंट के बाद हमारी मांगों पर कोई विचार करने वाला ही नहीं है।

प्राइवेट स्कूल संचालकों की डिमांड क्या है

पहली से 12वीं तक की सभी क्लास नियमित खोली जाएं।
स्कूल का नवीनीकरण 2025 तक किया जाए।
आरटीई का रुका पैसा दिया जाए।
स्कूलों के ऋण, टैक्स और बिजली बिल आदि माफ किए जाएं।
सरकारी स्कूलों में बिना टीसी के एडमिशन न दिया जाए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम