School Holidays September: बच्चों की बल्ले-बल्ले, जानें कब-कब रहेंगे स्कूल बंद
School Holidays September: बच्चों की बल्ले-बल्ले, जानें कब-कब रहेंगे स्कूल बंद

School Holidays September: बच्चों की बल्ले-बल्ले, जानें कब-कब रहेंगे स्कूल बंद। सितंबर 2025 त्योहारों और छुट्टियों से भरा महीना होगा। गणेश चतुर्थी, ओणम, ईद-ए-मिलाद और नवरात्र जैसे अवसरों पर स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। यह समय न केवल धार्मिक उत्सवों का आनंद लेने बल्कि परिवार के साथ यात्रा और मेल-मिलाप का अवसर भी देगा।
सितंबर 2025 का महीना छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए खास होने वाला है। इस महीने न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहारों की धूम रहेगी, बल्कि स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टियों (School Holidays In September 2025) की लंबी लिस्ट सामने आई है। गणेश चतुर्थी, ओणम, ईद-ए-मिलाद और नवरात्र स्थापना जैसे प्रमुख अवसरों पर लोग पढ़ाई और कामकाज से थोड़ा विराम लेकर परिवार संग समय बिता सकेंगे। सितंबर की शुरुआत होते ही त्योहारों और छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस साल यानी सितंबर 2025 में भी छात्रों और अभिभावकों को कई बड़े अवसर मिलेंगे जब स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे।
गणेश चतुर्थी, ईद और ओणम जैसे त्योहार
गणेश चतुर्थी और ओणम जैसे त्योहार पूरे देश में धार्मिक उत्साह का माहौल बनाएंगे। ओणम दक्षिण भारत का प्रमुख पर्व है, जहां लोग विशेष पकवान, नौकायन प्रतियोगिता और पारंपरिक नृत्यों का आनंद उठाते हैं। वहीं गणेश चतुर्थी पर महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न हिस्सों में गणपति बप्पा की भव्य स्थापना और विसर्जन शोभायात्राएं निकलती हैं।School Holidays September: बच्चों की बल्ले-बल्ले, जानें कब-कब रहेंगे स्कूल बंद








