इंदौर में शराब पीकर ऑटो रिक्शा चलाने का खामियाजा: स्कूली बच्चे की मौत, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार
इंदौर में शराब पीकर ऑटो रिक्शा चलाने का खामियाजा: स्कूली बच्चे की मौत, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

इंदौर में शराब पीकर ऑटो रिक्शा चलाने का खामियाजा: स्कूली बच्चे की मौत, पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया। निजी स्कूल के बच्चों को लेकर तेज रफ्तार से जा रहा ऑटो रिक्शा पलट गया। इसमें सात बच्चे सवार थे। एक बच्चे की रिक्शा के नीचे दबने के कारण मौत हो गई। चालक चंपालाल उर्फ बच्चू शराब के नशे में धुत था और दोबारा स्कूल आने के कारण रिक्शा तेज दौड़ा रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में चार अन्य बच्चे घायल भी हुए हैं।
तिलकनगर इलाके की घटना
घटना मंगलवार दोपहर करीब पौने दो बजे तिलकनगर की है। आरोपित बच्चू बोकोदिया लालाराम नगर स्थित सेंट अर्नाल्ड स्कूल से बच्चे लेकर रवाना हुआ था। जैसे ही इंदौरी स्वीट्स के सामने पहुंचा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। 16 वर्षीय हर्षित सितौले ऑटो रिक्शा के नीचे दब गया। राहगीर और दुकानदारों ने उसे बाहर तो निकाल लिया, लेकिन उसे लिवर में गहरा घाव हो गया था।








