SBI Home Loan: घर खरीदने वालों को तोहफा, SBI ने सस्ता किया होम लोन
SBI Home Loan: भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए होम लोन को और सस्ता बना दिया है। देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने अपने उन ग्राहकों को राहत प्रदान की जो घर खरीदने की इच्छा रखते हैं। ब्याज दर में कटौती के बाद SBI में अब होम लोन 6.95 प्रतिशत सालाना की दर से मिलेगा। बैंक की ये नई दर 1 जुलाई 2020 से लागू हो गई हैं।
SBI में महिलाओं को होम लोन 6.95 प्रतिशत सालाना की शुरुआत दर से मिलेगा, जबकि अन्य लोगों के लिए यह 7 प्रतिशत सालान की दर से रहंगा।
महिलाओं के लिए टर्म लोन 6.95 प्रतिशत से लेकर 7.30 प्रतिशत सालाना और मैक्सगेन लोन की ब्याज दर 7.30 प्रतिशत से 7.65 प्रतिशत सालाना रहेगी। गैर नौकरीपेशा लोगों के लिए ब्याज दर 0.15 प्रतिशत ज्यादा रहेगी।
इससे पहले बैंक ने जून के दूसरे सप्ताह में अपने एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड रेट को 7.05 प्रतिशत से घटाकर 6.65 प्रतिशत कर दिया था।
SBI Realty Loan:
एसबीआई रियल्टी लोन के मामले में भी महिलाओं को 0.05 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इसकी प्रभावी ब्याज दर पहले 5 सालों के लिए 7.70 प्रतिशत से 7.90 प्रतिशत तक है, महिलाओं के लिए यह दर 7.65 से 7.85 प्रतिशत तक रहेगी। जिनका एसबीआई में सैलरी अकाउंट नहीं है, उन्हें इस लोन के मामले में 0.05 प्रतिशत ब्याज दर ज्यादा लगेगी।
SBI अपने ग्राहकों को घर बैठे पर्सनल लोन की सुविधा मुहैया कराता है। आप घर बैठे पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई मोबाइल ऐप से आवेदन कर आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन ले सकते हैं।








