SBI Clerk Recruitment 2020: 7870 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

job

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क कैडर में जूनियर एसोशिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://bank.sbi/web/careers या https://sbi.co.in/web/careers पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 03 जनवरी, 2020 से शुर हो रही है और आवेदन की आखिरी तारीख 26 जनवरी, 2020 है। बता दें कि इस भर्ती के जरिए जूनियर एसोशिएट के कुल 7870 पद भरे जाएंगे।