Latestव्यापार

SBI ने दिया बड़ा झटका, 0.40 घटाई ब्याज दर

SBI FD Interest Rates Cut: SBI ने कोरोना वायरस के मुश्किल समय मे अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। देश के सबसे बड़े इस बैंक ने FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर में 0.40 फीसदी की बड़ी कमी की है। 7 दिन से 45 दिन की FD पर पहले जो ब्याज दर 3.3 फीसदी थी, वो अब 2.9 फीसदी रह गई है। इसी तरह 46 दिन से 179 दिन की FD पर 4.3 की तुलना में अब 3.9 फीसदी ब्याज मिलेगी। (नीचे देखिए पूरी टेबल) सीनियर सिटीजन की FD पर भी ब्याज दरों में कमी की गई है। यह एक महीने में दूसरी बार है जब SBI ने ब्याज दरों में कमी की है। बैंक ने बल्क डिपॉजिट (2 करोड़ या इससे अधिक) की ब्याज दरों में भी 50 बीपीएस तक की कटौती की है। इस श्रेणी के तहत एसबीआई द्वारा प्रस्तावित अधिकतम ब्याज दर 3% है। इस श्रेणी के अंतर्गत आने वाली नई दरें भी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इससे पहले बैंक ने 12 मई को 3 साल की सावधि जमा पर ब्याज दरों में 20 बीपीएस तक कटौती की थी।

Back to top button