व्यापार

SBI के बाद अब इस बैंक ने दूसरी बार घटाई जमा पर ब्याज दर, यस बैंक दे रहा सबसे ज्‍यादा Interest

Kotak Mahindra Bank ने भले ही ब्याज दरे कम कर दी हो, लेकिन यह दर अभी भी SBI के मुकाबले एक प्रतिशत अधिक है।
चौथे सबसे बड़े निजी बैंक कोटक महिंद्रा (Kotak Mahindra Bank) ने अप्रैल के महीने में दूसरी बार बचत जमा पर ब्याज दरें घटाई हैं। ब्याज दरों में यह कटौती सोमवार से लागू हो गई। इसके पहले Kotak Mahindra Bank ने पहली अप्रैल को डिपॉजिट पर ब्याज दरें घटाई थीं। कोटक महिंद्रा के प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट) पुनीत कपूर ने अपने खाता धारकों को ईमेल भेजकर यह जानकारी की। ईमेल में लिखा गया कि बचत खातों में 1 लाख रुपए से अधिक के जमा पर दैनिक शेष राशि पर ब्याज दर को घटाकर अब 4.5 फीसदी और 1 लाख रुपए तक की राशि होने पर 3.75 फीसदी किया गया है।

Kotak Mahindra Bank ने भले ही ब्याज दरे कम कर दी हो, लेकिन यह दर अभी भी देश के सबसे बड़े बैंक SBI के मुकाबले एक प्रतिशत अधिक है। बैंकिंग सिस्टम के एक चौथाई हिस्से पर नियंत्रण रखने वाले स्टेट बैंक ने इस महीने की शुरुआत में ब्याज दरें घटाने का फैसला किया था और इसे 2.75 फीसदी के फ्लैट रेट पर सीमित कर दिया था। Kotak Mahindra Bank की ओर से बताया गया है कि इस कदम से साफ है कि देश में ब्याज दरों के गिरे का ट्रेंड शुरू हो गया है। इससे फंड की लागत का बेहतर ढंग से प्रबंधन करने में मदद मिलेगी। इस फैसले के बाद निवेशकों की नजर Kotak Mahindra Bank के शेयर पर टिक गई है।

जानिए किस बैंक में बचत पर मिल रहा कितना ब्याज

RBL Bank : 5.00% – 6.75%
Yes Bank : 5.00% – 6.25%
Kotak Mahindra Bank : 3.75% – 4.50%
Lakshmi Vilas Bank : 3.50% – 6.50%
IndusInd Bank : 4.00% – 6.00% p.a.
Bandhan Bank : 4.00% – 7.00% p.a.

HDFC Bank : 3.50% – RBI’s Repo Rate plus 2 basis points
Axis Bank : 3.50% p.a. – RBI’s Repo Rate plus 0.85%

Back to top button