
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग के सामने जलाएं इन 4 चीज़ों का दीपक, स्कंद पुराण के अनुसार मिलेगी शिवजी की विशेष कृपा
धार्मिक डेस्क: सावन का पवित्र महीना शिव भक्तों के लिए अत्यंत खास होता है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 30 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन सावन पूर्णिमा के साथ होगा। सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और कांवड़ यात्रा के साथ-साथ दीपक प्रज्वलित करने का विशेष महत्व बताया गया है।
स्कंद पुराण के अनुसार, शिवलिंग के सामने सही तेल या घी का दीपक जलाने से जीवन में सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है।
स्कंद पुराण के अनुसार शिवलिंग के सामने जलाएं ये 4 दीपक
सनातन धर्म में बिना दीपक जलाए कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है। सावन के दौरान शिवलिंग के सामने इन चीजों के दीपक जलाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं: Sawan 2026: सावन में शिवलिंग के सामने जलाएं इन 4 चीज़ों का दीपक, स्कंद पुराण के अनुसार मिलेगी शिवजी की विशेष कृपा
-
कुसुम के तेल का दीपक: सावन के दौरान शिवलिंग के सामने कुसुम के तेल का दीपक जलाने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है, जिससे जीवन में सुख और वैभव बढ़ता है।
-
अलसी के तेल का दीपक: स्कंद पुराण के अनुसार, अलसी के तेल का दीपक भी कुसुम के तेल जितना ही पुण्य प्रदान करता है। सुबह या शाम इसे जलाने से महादेव प्रसन्न होते हैं।
-
तिल के तेल का दीपक: तिल के तेल का दीपक जलाने से आध्यात्मिक ज्ञान बढ़ता है और शिवजी की सूक्ष्म उपस्थिति महसूस होती है। इससे परिवार में सुख-शांति आती है।
-
देशी घी का दीपक: शास्त्रों में घी के दीपक को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। भगवान शिव को आरती के समय घी का दीपक अत्यंत प्रिय है।
विशेष नोट: स्कंद पुराण में केवल दीपक ही नहीं, बल्कि महादेव की पूजा के दौरान कपूर, अगरु और धूप का उपयोग करना भी बेहद फलदायी बताया गया है।








