Latestधर्म

Sawan 2023 kab Se shuru जीवन समस्याओं से घिरा है तो सावन के पहले मंगलवार करें यह पाठ, दूर होंगी समस्या

Sawan 2023 kab Se shuru जीवन समस्याओं से घिरा है तो सावन के पहले मंगलवार पाठ करने से समस्या दूर होंगी समस्या सावन के पहले दिन मंगलवार होने से मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। सुहागिन महिलाएं और कुवांरी कन्याएं मंगला गौरी व्रत रखती हैं। मंगला गौरी व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है।

कुंवारी कन्याएं मांगेगी मनचाहा वर

मंगला गौरी व्रत करने से अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन मिलता है। वहीं कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने और नवविवाहिताएं संतान प्राप्ति की कामना से मंगला गौरी व्रत रखती हैं। माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

रामरक्षा स्त्रोत पाठ

यदि आपका जीवन समस्याओं से घिरा है तो सावन के पहले मंगलवार पर पूजा के समय रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें। ऐसा करने से भगवान श्री राम की कृपा से आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी और आपका जीवन सुखी होगा।

सफलता के लिए

व्यापार और नौकरी में सफलता पाने के लिए सावन के पहले मंगलवार को विवाहित स्त्रियों को श्रृंगार का सामान भेंट करें। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। जिससे आपको कार्यों में सुख-समृद्धि और तरक्की मिलती है।

सिंदूर और चोला अर्पित करें

मंगला गौरी व्रत के साथ इस दिन त्रिपुष्कर योग जैसे शुभ योग भी बन रहे हैं। इस दिन कुछ खास उपाय कर लेने चाहिए। मंगलवार का दिन हनुमानजी को समर्पित माना जाता है। सावन के पहले दिन यानी मंगलवार को हनुमानजी को सिंदूर और चोला अर्पित करें। साथ ही चमेली के तेल से दीपक जलाकर आरती करें। वहीं बेसन या मोतीचूर के लड्डुओं और गुड़-चने का भोग भी लगाएं। इससे आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर होंगी।

Back to top button