FEATUREDLatest

Satish Kaushik Death बॉलीवुड ने अपने दिग्गज कलाकार सतीश कौशिक को हमेशा के लिए खो दिया, होली खेली फिर चले गए दुनिया से

Satish Kaushik Death: 9 मार्च की सुबह  हिंदी सिनेमा में ब्लैक डे के नाम से याद किया जाएगा, क्योंकि इस दिन बॉलीवुड ने अपने दिग्गज कलाकार सतीश कौशिक को हमेशा के लिए खो दिया है. सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर की मौत की खबर सामने आते ही फिल्मी दुनिया में सन्नाटा छाया हुआ है. हर कोई उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है.

मौत से एक दिन पहले खेली होली

सबसे शॉकिंग बात ये है कि मौत से एक दिन पहले तक वो बिल्कुल ठीक थे और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव थे. 7 मार्च को उन्होंने मुंबई के जुहू में शबाना आजमी के घर होली पार्टी अटेंड की थी. यहां सतीश कौशिक ने अपने करीबियों संग धमाकेदार अंदाज में होली का जश्न मनाया था. उन्होंने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें एक दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं. सतीश कौशिक के होली सेलिब्रेशन में महिमा चौधरी, जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा और अली फजल दिखाई दिए थे. उन्होंने दोपहर तक पार्टी में खूब एन्जॉय किया और फिर उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम