
Sasti Smart Watch Fire-Boltt Destiny: स्मार्टवॉच 2 हजार से भी कम में 1.39 इंच का डिस्प्ले घड़ी , पानी में भी नहीं होगी खराब। स्मार्टवॉच ब्रांड Fire-Boltt ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Destiny को भारत में लॉन्च कर दिया है।
एल्युमिनियम एलॉय बटन
वॉच को जिंक एलॉय फ्रेश और एल्युमिनियम एलॉय बटन के साथ पेश किया गया है। स्मार्टवॉच में 1.39 इंच का राउंड डिस्प्ले दिया गया है। वॉच के साथ हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप मॉनिटरिंग और फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग जैसे कई फीचर्स भी हैं।
Fire-Boltt Destiny की कीमत
Fire-Boltt Destiny को पिंक, बीज और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वॉच की कीमत 1,999 रुपये है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। वॉच की सेल 11 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
Fire-Boltt Destiny की स्पेसिफिकेशन
फायर बोल्ट डेस्टिनी स्मार्टवॉच में 1.39 इंच का डिस्प्ले मिलता है। वॉच के साथ फ्रेम जिंक एलॉय का और बटन एल्युमिनियम एलॉय का मिलता है। वॉच दिखने में काफी प्रीमियम है और इसके साथ कॉलिंग की सुविधा भी है। ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए वॉच में इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर दिए गए हैं। वॉच में वॉयस असिस्टेंट जैसे गूगल असिस्टेंट और सिरी का भी सपोर्ट दिया गया है।
Fire-Boltt Destiny के साथ मल्टीपल हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिलते हैं। वॉच के साथ हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप मॉनिटरिंग और फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग की सुविधा भी है। वॉच में रनिंग, साइकलिंग, स्विमिंग जैसे 123 स्पोर्ट्स मोड और मल्टीपल क्लाउड बेस्ड वॉच फेसेस का सपोर्ट है।
वॉच के साथ वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 रेटिंग भी दी गई है। वॉच के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसके साथ म्यूजिक और कैमरा भी कंट्रोल किया जा सकता है।








