
Sasta Petrol-Diesel: फिर घटेंगे पेट्रोल-डीजल के रेट? तेल की कीमत पर बोले पीएम मोदी। पेट्रोल की कीमत देश में पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से एक ही स्तर पर बनी हुई हैं।
आखिरी बार सरकार ने 22 मई 2023 को पेट्रोल-डीजल के रेट में एक्साइज ड्यूटी में कटौती करके राहत दी थी।
कुछ राज्यों में पेट्रोल के रेट 100 रुपये से नीचे और कुछ में 100 रुपये के ऊपर चल रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को अपने भोपाल दौरे के दौरान पेट्रोल की कीमत पर खुलकर बोला. जिसके बाद पेट्रोल की कीमत में कमी आने के आसार जताये जा रहे हैं।
उन्होंने पेट्रोल के रेट पर राजनीति करने को लेकर विपक्षी दलों की आलोचना की।
दो साल में 2 बार एक्साइज ड्यूटी में कटौती की
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने दो साल में दो बार एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है।
इसका मकसद लोगों की जेब पर बोझ नहीं डालना है. उन्होंने कहा, मैं देश की जनता को बताना चाहता हूं कि कैसे विपक्षी दल गरीबों की जेब पर डाका डाल रहे हैं. देश की जनता को केंद्र सरकार की तरफ से राहत दी गई।
लेकिन गैर बीजेपी शासित राज्यों की तरफ से ऐसा नहीं किया गया।
उन्होंने कहा, जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है, वहां विपक्षी दलों ने केंद्र की तरफ से दिया गया लाभ लोगों को ट्रांसफर नहीं किया है।








