
नई दिल्ली। Sarkari Naukri 2020: इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानि आईसीएमआर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एवं रिसर्च (एनआईसीपीआर) ने डाटा इंट्री ऑपरेटर, मल्टी टास्किंग स्टाफ, टेक्निशियन और टेक्निकल ऑफिसर के कुल 117 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 23 अप्रैल और 25 अप्रैल 2020 को आयोजित होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में सम्मिलित हो सकते हैं। लॉक-डाउन के कारण वॉक-इन-इंटरव्यू में भाग न ले पाने वाले उम्मीदवारों के लिए संस्थान द्वारा व्हाट्सऐप्प से इंटरव्यू देने की व्यवस्था की गयी है।
एनआईसीपीआर द्वारा जारी भर्ती सूचना के अनुसार विज्ञापित पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों की अस्थायी आधार पर निर्धारित अवधि के लिए नियुक्ति की जानी है। साथ ही, नियुक्त प्रदान किये गये उम्मीदवारों के लिए प्रोविडेंट फंड, एचआरए, सीटीसी, मेडिकल क्लेम, इंश्योरेंस, आदि लाभ लागू नहीं होंगे।
आवेदन के लिए उम्मीदवार एनआईसीपीआर की ऑफिशियल वेबसाइट, nicpr.icmr.org.in के कैरियर सेक्शन से अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अपने सभी प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियों और फोटो कॉपी के साथ इस अप्लीकेशन फॉर्म पूर्ण रूप से भरकर ले जाना होगा। इंटरव्यू का आयोजन संस्थान के नोएडा सेक्टर 39 स्थित परिसर में किया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इंटरव्यू में शामिल होने के लिए एनआईसीपीआर की ओर से किसी भी प्रकार का ‘ट्रैवल पास’ जारी नहीं किया जाएगा।
वहीं, जो उम्मीदवार वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल नहीं हो सकते हैं, वे व्हाट्सऐप्प इंटरव्यू के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को अपने अप्लीकेशन फॉर्म इंटरव्यू से पूर्व को निर्धारित ईमेल आईडी – recruitmentnicpr@gmail.com पर मेल करना होगा। व्हाट्सऐप्प से इंटरव्यू देने वाले उम्मीदवार यदि चयनित होते हैं तो इन्हें अपने अपने सभी प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियों को ज्वाइनिंग से पूर्व संस्थान में वेरिफिकेशन के लिए प्रस्तुत करना होगा।
संस्थान के अधिसूचना के अनुसार सभी चयनित उम्मीदवारों को 1 मई 2020 से ज्वाइन करना होगा। हालांकि, लॉक डाउन के कारण संस्थान द्वारा इस तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है।
पदों से सम्बन्धित विवरण
-टेक्निकल ऑफिसर – टी – 87 पद (योग्यता बीएससी या एमएससी डिग्री, आयु सीमा 40 वर्ष)
-टेक्निकल ऑफिसर – ए– 03 पद (योग्यता मास्टर्स डिग्री, आयु सीमा 40 वर्ष)
-टेक्निशियन – 10 पद (योग्यता 12वीं पास या बीएससी डिग्री, आयु सीमा 50 वर्ष)
-डाटा इंट्री ऑपरेटर – 08 पद (योग्यता 12वीं पास, आयु सीमा 40 वर्ष)
-मल्टी टास्किंग स्टाफ – 09 पद (योग्यता 10वीं पास, आयु सीमा 40 वर्ष)
अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।








