विजयराघवगढ़ अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह में बोले विधायक संजय पाठक- गरीबों को सस्ता न्याय दिलाना प्राथमिकता, अधिवक्ताओं के हर प्रयास में साथ हूँ

विजयराघवगढ़ । विजयराघवगढ़ तहसील अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को सत्र न्यायालय परिसर में गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक शामिल हुए उन्होंने संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज जब मान-सम्मान देता है तो जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इन्हीं जिम्मेदारियों को निभाने के लिए अधिवक्ताओं को न्याय, सत्य और सेवा के प्रति निष्ठावान रहने का संदेश दिया। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ इसके बाद तहसील संघ के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत क्षेत्रिय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने किया ।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नूर मोहम्मद सिद्धकी ने अपने संबोधन में सभी पदाधिकारियों की ओर से अधिवक्ता साथियों का आभार जताते हुए अधिवक्ताओं एवं आने वाले लोगों के बैठने की व्यवस्था के सम्बन्ध में कुछ परेशानियों के हल के लिए सहयोग की आशा की ।
स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन आर के सैनी ने अपने उदबोधन नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि बार और बेंच के बीच संबंध बेहतर से बेहतर बनाने के ऊपर जोर दिया जाएगा।
मुख्य अतिथि विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को सस्ता एवं सुलभ न्याय मिले इसके लिए मैं तहसील न्यायालय से लेकर एडीजे कोर्ट की स्थापना और उसके कार्यों में आपके साथ खड़ा रहा हूं मेरे से जितना सहयोग बना मैंने दिया है आज आप सभी ने जो भी कार्य या समस्याओं की मांग रखी है उसे भी कराया जाएगा मैं आपकी सभी मांगों को पूरा कराने की कोशिश करूंगा।
उन्होंने कहा कि गरीबों को भी बराबरी के साथ सस्ता न्याय मिलना आवश्यक है,
उन्होंने जोर दिया कि अधिवक्ता संघ को कुछ ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए जिससे कि गरीबों को न्यायिक मदद मिल सके जिससे गरीबों और धनी लोगों में न्याय पाने के मामले में कोई फर्क न होने पाए।
मंचासीन अतिथियों में मुख्य अतिथि विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक,वशिष्ठ अतिथि स्टेट बार काउंसिल जबलपुर के वाईस चेयरमैन आर के सैनी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता मिथिलेश जैन कार्यक्रम की अध्यक्षा रवि दीक्षित,नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी दुबे, पलक ग्रोवर शिवदत्त राजा उरमलिया, उदयराज सिंह चौहान, सतीश तिवारी,राजेश सोनी, अमित सिंह , पी डी अवस्थी, अमित शुक्ला, संतू परौहा, रंगलाल पटेल मंचासिन रहे।








