सामुद्रिक शास्त्र: शंकु आकार के चेहरे वाले होते हैं तेज गुस्से वाले पर बेहद दयालु, जानें स्वभाव के खास पहलू

सामुद्रिक शास्त्र: शंकु आकार के चेहरे वाले होते हैं तेज गुस्से वाले पर बेहद दयालु, जानें स्वभाव के खास पहलू

सामुद्रिक शास्त्र: शंकु आकार के चेहरे वाले होते हैं तेज गुस्से वाले पर बेहद दयालु, जानें स्वभाव के खास पहलू

सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों और चेहरे की बनावट के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव व व्यवहार से जुड़ी परंपरागत मान्यताएं बताई गई हैं। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, जिन लोगों का चेहरा शंकु के आकार का होता है-यानी ऊपर की ओर चौड़ा और नीचे की तरफ संकरा—उनके व्यक्तित्व में तीखे स्वभाव के साथ-साथ आध्यात्मिकता और संवेदनशीलता के गुण भी देखे जाते हैं।

सामुद्रिक शास्त्र: होंठों की बनावट से जानें व्यक्ति का स्वभाव, जानें आपके होंठ क्या कहते हैं आपके बारे में

शंकु आकार के चेहरे की पहचान

 इस तरह के चेहरे में ललाट फैला हुआ, चेहरा लंबा और नीचे की ओर संकरा दिखाई देता है। मान्यता के अनुसार ऐसे लोगों के गाल थोड़े पिचके हुए हो सकते हैं, जिससे चेहरे की आकृति शंकु जैसी प्रतीत होती है।

स्वभाव के प्रमुख पहलू

गुस्से में संयम की जरूरत: सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक इस बनावट वाले लोग जल्दी गुस्से में आ सकते हैं। कई बार क्रोध के आवेश में बिना सोचे-समझे निर्णय ले लेते हैं या आसपास रखी चीजें इधर-उधर फेंकने जैसी स्थिति भी बन सकती है, इसलिए इन्हें गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

आध्यात्मिक झुकाव और सादगी: इनका रुझान आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रहता है। ये दिखावे से दूर रहकर सादा जीवन पसंद करते हैं और इनके व्यक्तित्व का आकर्षण लोगों को सहज ही अपनी ओर खींचता है।

ईमानदारी और सिद्धांत: ये लोग अपने कार्य ईमानदारी व सच्चाई से करने में विश्वास रखते हैं। छल-कपट और केवल लालच के लिए काम करने से बचते हैं तथा अपने सिद्धांतों को महत्व देते हैं।

इसे भी पढ़ें-  Rahu-Ketu Gochar 2026: कल बदल रही है राहु और केतु की चाल, मकर और कर्क राशि में करेंगे प्रवेश; डेढ़ साल तक इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शांत माहौल और मदद का भाव: इन्हें शांत वातावरण और शांत स्वभाव के लोग पसंद आते हैं। वाणी में मधुरता और चेहरे पर तेज के साथ ये जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे रहते हैं, जिससे समाज में इन्हें मान-सम्मान मिलता है। शंकु आकार

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श