Latest

Saket Dandotia Success Story किराए पर कॉमिक्स देने से लेकर करोड़पति बनने तक का सफर, जानें कैसे खड़ा किया 600 करोड़ रुपये का साम्राज्य

Saket Dandotia Success Story : कभी कॉमिक्स किराये पर देकर कमाई करने वाले साकेत दंडोतिया (Saket Dandotia Success Story) आज 600 करोड़ रुपये के मालिक हैं. वे आज केवल एक सफल उद्यमी ही नहीं बल्कि एंजेल इन्वेस्टर भी बन चुके हैं. कम अंक आने के कारण उनका आईआईटी (IIT) में पढ़ने का सपना तो टूट गया, लेकिन उन्होंने सफलता की नई कहानी लिखी

मेहनत और लगन से पाया मुकाम
साकेत दंडोतिया (Saket Dandotia Success Story) का जन्म मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में हुआ. जहां से उन्होंने अपने काम की शुरुआत की थी. कक्षा 12वीं में उन्हें कम अंक मिले, जिसके कारण वे आईआईटी में एडमिशन नहीं ले पाए. इसलिए उन्होंने इंदौर के एमआईटीएस से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने पहले एक सॉफ्टवेयर फर्म में काम शुरू किया. जिसके बाद अपना काम शुरू करने का मन बनाया.

छोड़ दी नौकरी
साल 2012 में साकेत ने अपनी कंपनी लिंकाइट्स की शुरुआत की थी. जिसके लिए उन्होंने अपनी नौकरी भी छोड़ दी. कम्पनी की शुरुआत में केवल 6 कर्मचारी थे. लेकिन धीरे-धीरे लिंकाइट्स नई ऊंचाइयों पर पहुंचने लगी. कंपनी की शुरुआत के केवल तीन साल में ही कर्मचारियों की संख्या 150 तक पहुंच गई.
READ MORE : https://आपको भी अपने नेल्स पर नेलपोलिस के मैट कलर्स अच्छे लगते हैं तो आप इस टिप्स को आजमाएं

भले ही साकेत को आईआईटी में पढने का मौका नहीं मिला. लेकिन उनकी कंपनी लिंकाइट्स इंदौर आईटी पार्क में स्थापित होने वाली 5वीं कंपनी बनी. शुरुआत में उन्होंने आईटी पार्क में 12,000 वर्ग फीट का ऑफिस शुरू किया. धीरे-धीरे उन्होंने अपने काम का विस्तार पूरी दुनिया में किया.साकेत की कंपनी केवल भारत में ही नहीं बल्कि जापान, भारत, अमेरिका और सिंगापुर में भी अपने कार्यालय स्थापित करने में सफल रही. उनकी कंपनी में 800 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं.

Back to top button