Friday, May 15, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

शिक्षा का पर्याय बना सायना, विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में लहराया परचम, चेयरपर्सन डाॅ निधि पाठक ने कहा- दृढ़ संकल्प से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती

कटनी। सायना इंटरनेशनल स्कूल कटनी में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों का परिणाम बहुत ही उत्साहवर्धक रहा। सायना के प्राचार्य डाॅ0 आदित्य शर्मा के मार्गदर्शन में शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा किए गए परिश्रम से कक्षा बारहवीं में वंशिका वाजपेयी ने 96.8 प्रतिशत, स्नेहाशीष अहूजा ने 96.6 प्रतिशत और वेदिका वर्मा ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, स्कूल, शहर एवं जिले का गौरव बढ़ाया है।

छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों में अपना परचम लहराते हुए जो सफलता प्राप्त की है वह प्रशंसनीय है। वंशिका वाजपेयी ने पेंटिंग में 100 प्रतिशत, अंग्रेजी में अधिकतम 99 प्रतिशत और राजनीति शास्त्र में 97 प्रतिशत, वेदिका वर्मा ने पेंटिंग में 100 प्रतिशत, राजनीति शास्त्र और इतिहास में 97 प्रतिशत, स्नेहाशीष अहूजा ने ई पी एस में 100 प्रतिशत, बिजनेस स्टडी में 97 प्रतिशत और अकाउंटेंसी में 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रिकार्ड बनाया। वहीं वैभवी वंसल और अलंकृति खरे ने भी पेंटिंग में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रिकार्ड बनाया।

पलक गोमास्ता ने राजनीति शास्त्र और पी ई में 97 प्रतिशत व भूगोल में 95 प्रतिशत, शौर्य सिंह बघेल ने हिन्दी में 96 प्रतिशत, ललित शर्मा ने कम्प्यूटर साइंस में 96 प्रतिशत, अमन प्रताप और नारायण शर्मा ने आई पी में 95 प्रतिशत एवं अंशिका लाल ने जीव विज्ञान में अधिकतम 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मान बढ़ाया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय में सम्मानित कर सायना के प्राचार्य डाॅ शर्मा ने कहा कि यह सफलता केवल अंकों का खेल नहीं बल्कि यह आपके नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति सर्मपण का परिणाम है। आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के लिए इसी अनुशासन और लगन को बनाए रखना चाहिए।

छात्रों की इस सफलता पर सायना की चेयरपर्सन डाॅ. निधि पाठक, विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक(पूर्व मंत्री म.प्र.शासन), पूर्व महापौर एवं सायना की सचिव श्रीमती निर्मला सत्येन्द्र पाठक, सायना गृुप के एम. डी. वरुण गौतम, मैनेजमेंट प्रतिनिधि ऋषि अरोरा सहित अभिभावकों ने छात्रों व शिक्षकों को बधाई दी है। सायना की चेयरपर्सन डाॅ. निधि पाठक ने बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “सायना स्कूल के बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम से मैं गर्वित हूँ। यह परीक्षा परिणाम केवल सायना के विद्यार्थियों की मेहनत का ही नहीं, बल्कि संस्था के प्राचार्य के कुशल मार्गदर्शन, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के संस्था पर अटूट विश्वास का समवेत परिणाम है।

आप सभी ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और लगन से यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती। मैं सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम