Sagon Tree: यह कैसा विज्ञान, 900 सागौन के पेड़ काटने की अनुमति मांग रहे अनुसंधान
Sagon Tree: यह कैसा विज्ञान, 900 सागौन के पेड़ काटने की अनुमति मांग रहे अनुसंधान

Sagon Tree: यह कैसा विज्ञान, अनुसंधान 900 सागौन के पेड़ काटने की अनुमति मांग रहे हैं। खमरिया स्थित बोरलाग इंस्टीट्यूट को गेंहू और चने के अनुसंधान के लिए यहां स्थापित किया गया।
इन्हें कृषि और इससे जुड़े शोध कार्यों को बढ़ावा देना था, लेकिन इस काम के साथ अब इंस्टीट्यूट में पेड़ कटाई का काम भी शुरू हो गया है। इंस्टीट्यूट ने वन विभाग और प्रशासन से यहां लगे लगभग नौ सौ पेड़ काटने के लिए स्वीकृति मांगी हैं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि इससे पहले कई सैकड़ों पेड़ बिना अनुमति काट दिए गए और जब क्षेत्रीय लोगों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने अंत में पेड़ काटने की अनुमति मांगी है। इसका विरोध शुरू हो गया है।
Also Read:- Vivo Y28 5G Price: कम कीमत में Vivo ने लांच किया New Smartphone, Vivo और Oppo की बढ़ेगी टेंसन
900 पेड़ काटने पर आपत्ति
क्षेत्रीय लोगों ने सागौन के 9 सौ पेड़ काटने पर आपत्ति ली है। इस पर नागरिक उपभोक्ता मंच भी लोगों के साथ खड़ा होकर इसका विरोध कर रहा है। नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के डा. पीजी नाजपांडे तथा एड. वेदप्रकाश अद्यौतिया ने रविवार को सोनपुर स्थित इस संस्था में परिसर का निरीक्षण किया और पाया की वहां पर भारी संख्या में पेड़ लगे हैं और आसपास खूबसूरत जंगल है। इस संभावित कटाई से पर्यावरण एवं वन्य प्राणियों को नुकसान होगा।
Sagon Tree: यह कैसा विज्ञान, 900 सागौन के पेड़ काटने की अनुमति मांग रहे अनुसंधान
Vivo Y28 5G Price: कम कीमत में Vivo ने लांच किया New Smartphone, Vivo और Oppo की बढ़ेगी टेंसन








