Coronaमध्यप्रदेश

Sagar corona News: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के पुत्र और पुलिस कर्मियों सहित 66 की रिपोर्ट Corona पॉजिटिव

आशीष शुक्ला..Coronavirus Sagar News

सागर यशभारत। सागर जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। संभागीय मुख्यालय के साथ-साथ अब लगभग पूरा जिला ही करोना संक्रमण की चपेट में आ गया है।

प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत के बेटे आदित्य के साथ ही बीएमसी के डॉक्टर, सेना के 14 जवान और 16  पुलिस कर्मीयों की रिपोर्ट आज पॉज़िटिव आई है।

सागर जिले में बीना, रहली, बण्डा, जैसीनगर, , सेना और पुलिस कर्मियों के अलावा सागर के दुर्गानगर  मकरोनिया में पांच, गोपालगंज, गुलाबकालोनी, माता मढिया,चकराघाट, बाहुबली कालोनी, मानस नगर, भीतरबाजार, कटरा , क्रिसचियन कालोनी के निवासियों  की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।

यश भारत को मिली रिपोर्ट के अनुसार सागर जिले में पॉजिटिव मरीजो की संख्या अबतक बढ़कर 1623 हो गई। सागर के बाहुबली कालोनी निवासी एक बुजुर्ग और गैरतगंज के एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं  जिले में अब तक 84 लोगो की संक्रमण से मौत हो चुकी है। आज 16 मरीज ठीक होकर घर वापिस लौट गए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम