SAF का जवान बना सनकी आशिक, लड़की के भाई और मां को मारी गोली

images 6 1

भोपाल. शाहपुरा थाना इलाके में एसएएफ के 7वी बटालियन का जवान अजीत चौहान ने युवती के भाई और मां को गोली से भून दिया। सनकी आशिक बने जवान अपनी सरकारी राइफल से 10 राउंड फायर किये जिसमें से दो गोली युवती के भाई और मां को लग गई। जवान के पास सरकारी एसएलआर राइफल थी जिससे घटना को अंजाम दिया गया है। 10 गोलियों में से 1 गोली लगी युवती के भाई को और दूसरी गोली लगी मां के पैर में लगी है।

बताया जा रहा है कि शादी न होने के विवाद के चलते की थी आरोपी ने अंधाधुंध फायरिंग की है। युवती के भाई और मां को अस्पताल में भर्ती, करवाया जहां भाई की मौत हो गई है। जवान की तैनाती डीआईजी बंगला स्थित संघ के समिधा कार्यालय में थी । घटना के बाद आरोपी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें-  15 करोड़ की किसना ज्वेलर्स चोरी का खुलासा अधूरा, अब सब्जी मंडी में दीवार काटकर 3 लाख की चोरी,बिलैया तलैया में चोरों ने फिर अपनाया दीवार तोड़ने का तरीका, LED टीवी रिपेयरिंग दुकान को बनाया निशाना; शहर में बढ़ती वारदातों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े किए सवाल