दुखद समाचार | श्री श्री 1008 सिद्ध पीठ दक्षिण की बड़े हनुमान जी मंदिर के परम प्रिय सेवक श्री पूर्णन महाराज (ATM महाराज) का सड़क हादसे में निधन

IMG 20260617 WA0062

दुखद समाचार | श्री श्री 1008 सिद्ध पीठ दक्षिण की बड़े हनुमान जी मंदिर के परम प्रिय सेवक श्री पूर्णन महाराज (ATM महाराज) का सड़क हादसे में निध

कटनी। शहर के धार्मिक एवं आस्था जगत के लिए आज अत्यंत दुःखद क्षण सामने आया, जब श्री श्री 1008 सिद्ध पीठ दक्षिण की बड़े हनुमान जी मंदिर के परम प्रिय सेवक श्री पूर्णन महाराज (ATM महाराज) का आज शाम लगभग 5:30 बजे चदिया जाते समय सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

श्री पूर्णन महाराज केवल मंदिर से जुड़े हुए नहीं थे, बल्कि उन्होंने अपना पूरा जीवन और अपनी संपूर्ण सेवा श्री श्री 1008 सिद्ध पीठ दक्षिण की बड़े हनुमान जी मंदिर को समर्पित कर दी थी। वर्षों तक उन्होंने पूरी श्रद्धा, निष्ठा और समर्पण भाव से मंदिर की सेवा की और स्वयं को पूरी तरह प्रभु भक्ति एवं मंदिर व्यवस्था में समर्पित रखा।

उनका जीवन मंदिर परिवार और श्रद्धालुओं के लिए सेवा, सादगी और समर्पण का उदाहरण रहा। मंदिर आने वाले हजारों श्रद्धालु उन्हें एक सेवक के रूप में नहीं, बल्कि मंदिर परिवार के अभिन्न सदस्य और आस्था के प्रतीक के रूप में देखते थे।

मूलतः मझगवा (चदिया के पास) निवासी पूर्णन महाराज के निधन की खबर मिलते ही श्री श्री 1008 सिद्ध पीठ दक्षिण की बड़े हनुमान जी मंदिर परिवार सहित पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। श्रद्धालुओं का कहना है कि उनकी यह कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार एवं श्रद्धालुओं को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इसे भी पढ़ें-  उत्तराखंड में BJP को बड़ा झटका: बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल, 12 साल बाद हुई 'घर वापसी'

“जीवन प्रभु सेवा को समर्पित रहा, और आज एक समर्पित सेवक सदैव के लिए विदा हो गया।”