Monday, April 6, 2026
Latest:
मध्यप्रदेशkatniLatest

जेल उप अधीक्षक समता तिवारी का दुखद निधन

कटनी – कटनी जिला जेल मे पदस्थ उप अधीक्षक समता तिवारी का आज शाम क़ो दुखद निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। श्रीमति तिवारी पिछले दो साल से जिला जेल मे पदस्थ रही वे निरीक्षक संजय दुबे की धर्मपत्नी हैं साथ ही भाजपा नेता प्रमोद तिवारी टिंकू की बहन हैं। पार्थिव देह कटनी पहुंच रही है। जिनका अंतिम संस्कार कटनी मे ही होगा l

कटनी में इस खबर के बाद लोग आवाक रह गए। शहर की बेटी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में सदैव कटनी का सम्मान बढ़ाती थीं व्यवहार कुशल तथा फर्ज के प्रति जिम्मेदार अधिकारी के रूप में उन्हें पहचाना जाता था जिनके इस अचानक निधन से उनके जान पहचान तथा शहर में शोक का माहौल है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि