Thursday, May 21, 2026
Latest:
Latest

S-400: पाकिस्तानी मिसाइलों का ‘शिकार’ करने वाला भारत का आसमानी शिकारी S-400, जानें क्या है इसकी खासियत

S-400 मिसाइल : ऑपरेशन सिंदूर’ से बेचैन पाकिस्तान ने दागी ‘मिसाइल’, भारत ने हवा में ही हमले को किया नाकाम। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लॉन्च होने के बाद पाकिस्तान सीमा पर जबरदस्त गोलीबारी कर नागरिकों को निशाना बना रहा है। अब उसने भारत पर मिसाइल दागने की कोशिश की, जिसे हवा में उड़ा दिया गया।

पाकिस्तान ने भारत के 5 शहरों पर हवाई हमले करने की कोशिश की लेकिन भारतीय वायुसेना और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने उसकी इस नापाक चाल को पूरी तरह नाकाम कर दिया। आइए जानते है कितना शक्ति शाली है S-400  मिसाइल डिफेंस सिस्टम

भारत की सुरक्षा के लिए नया कवच है S-400

 

भारत को अब वायु सुरक्षा के क्षेत्र में वह ताक़त मिल चुकी है, जिसकी दुनिया भर में चर्चा है। रूस निर्मित S-400 ‘Triumf’ मिसाइल प्रणाली अब भारतीय वायुसेना का हिस्सा बन चुकी है। इस प्रणाली से भारत की हवाई सीमाएं पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हो गई हैं।

 

 


 

S-400 क्या है? जानिए इसकी सबसे बड़ी ताक़त

 

400 किलोमीटर तक मार करने वाली मिसाइलें

 

एक साथ 36 हवाई लक्ष्यों को ट्रैक और नष्ट करने की क्षमता

 

लड़ाकू विमान, ड्रोन, बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइल — सभी को रोकने में सक्षम

 

5 मिनट में पूरी तरह से एक्टिव

 

रडार सिस्टम इतना उन्नत कि स्टील्थ एयरक्राफ्ट को भी पकड़ सके

 

 

 


 

भारत-रूस S-400 सौदे की पूरी जानकारी

 

2018 में भारत और रूस के बीच S-400 डिफेंस सिस्टम के लिए 5.43 अरब डॉलर का समझौता हुआ था। इसके तहत भारत को कुल 5 यूनिट्स मिलनी हैं, जिनमें से कई पहले ही डिलीवर हो चुकी हैं।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक