Latestव्यापार

‘रुपए’ ने दिखाई ताकत! 128 पैसे की तेजी, RBI के मास्टरस्ट्रोक से डॉलर हुआ पीछे

‘रुपए’ ने दिखाई ताकत! 128 पैसे की तेजी, RBI के मास्टरस्ट्रोक से डॉलर हुआ पीछे

नई दिल्ली: ‘रुपए’ ने दिखाई ताकत! 128 पैसे की तेजी, RBI के मास्टरस्ट्रोक से डॉलर हुआ पीछे, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में रुपया अपने ऐतिहासिक निचले स्तर से 128 पैसे मजबूत होकर 93.57 पर पहुंच गया, जिसका श्रेय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हालिया कदम को दिया जा रहा है।

RBI ने शुक्रवार को बैंकों के लिए रात भर रखने वाली नेट ओपन पोजिशन (NOP) की सीमा 100 मिलियन डॉलर तक घटा दी थी। इसके बाद बैंक अपनी लॉन्ग पोजिशन समेटने लगे, जिससे डॉलर की बिक्री बढ़ी और रुपये को मजबूती मिली। फॉरेक्स ट्रेडर्स के अनुसार, रुपया इस फैसले के चलते अपने पिछले बंद भाव से 128 पैसे ऊपर खुला।

क्यों आई तेजी?


CR फॉरेक्स एडवाइज़र्स के MD अमित पबारी के अनुसार, बैंक अपनी पोजिशन में बदलाव करने से डॉलर बेच रहे हैं, जिससे रुपये को अस्थायी सहारा मिल रहा है। हालांकि, डॉलर इंडेक्स के ऊंचे स्तर और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें रुपए पर दबाव बनाए हुए हैं।

बाजार की स्थिति

डॉलर इंडेक्स 100.09 पर कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड वायदा 115 USD प्रति बैरल पर 2.16% बढ़ा। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 1,191.24 अंक गिरकर 72,391.98 और निफ्टी 349.45 अंक गिरकर 22,470.15 पर आया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 4,367.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती फिलहाल राहत देने वाली है, लेकिन तेल की कीमतों और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के कारण रुपए की स्थिति अभी नाज़ुक बनी हुई है।

Back to top button