Monday, April 27, 2026
Latest:
FEATUREDjabalpurLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

जिला अस्पताल में लोकायुक्त का छापा: RTI जानकारी के बदले 4 हजार की रिश्वत लेते महिला अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

जिला अस्पताल में लोकायुक्त का छापा: RTI जानकारी के बदले 4 हजार की रिश्वत लेते महिला अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला अस्पताल में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ महिला अधिकारी को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पीड़ित की शिकायत पर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। फिलहाल आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

दरअसल, राकेश विश्वकर्मा ने लोकायुक्त एसपी को शिकायत की थी कि जबलपुर जिला अस्पताल के सीएमएचओ कार्यालय के आरटीआई विभाग में पदस्थ महिला अधिकारी सुनीता विलियम ने एक जानकारी देने के बदले 5000 की रिश्वत की मांग की है। जिसके बाद शिकायत के आधार पर लोकायुक्त ने मंगलवार को घेराबंदी करते हुए महिला अधिकारी को 4000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त डीएसपी नीतू त्रिपाठी ने बताया कि 2 मई को शिकायतकर्ता राकेश विश्वकर्मा ने एसपी लोकायुक्त को लिखित शिकायत देते हुए बताया था कि सीएमएचओ कार्यालय में उसने आरटीआई के तहत एक आवेदन लगाया गया था। जिसमें उसने कुछ कर्मचारियों की पदस्थापना संबंधी जानकारी मांगी थी।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि