Site icon Yashbharat.com

मंगलनगर में कबाड़ी के यहां आरपीएफ का छापा, भारी मात्रा में रेलवे का लोहा बरामद

IMG 20251213 WA0027

कटनी(YASHBHARAT.COM)। रंगनाथ नगर थाना अंतर्गत उपनगरीय क्षेत्र मंगलनगर स्थित प्यासी सीमेंट के पास रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक कबाड़ी की दुकान पर छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान दुकान से रेलवे का लोहा बरामद होने की जानकारी सामने आई है। यह छापा बीती मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे मारा गया, जहां आरपीएफ की टीम मौके पर जांच में जुटी रही।

सूत्रों के अनुसार संबंधित कबाड़ी को लेकर लंबे समय से रेलवे संपत्ति के अवैध खरीद-फरोख्त की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर आरपीएफ ने यह कार्रवाई की। छापे के दौरान दुकान में रखे लोहे और अन्य कबाड़ की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कितना सामान रेलवे से संबंधित है।

फिलहाल आरपीएफ की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। रेलवे के लोहे की मात्रा और आगे की कानूनी कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद सामने आने की संभावना है।

Exit mobile version