RPF थाना भोपाल के 20 जवानों को बदला, 115 अन्य जवानों को भी बदला
भोपाल )। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) थाना भोपाल के 20 जवानों को बदल दिया है। 115 अन्य जवानों का भी तबादला किया है। ये तबादले मंडल के अंदर एक से दूसरे थाने और चौकियों में किए हैं। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त बी रामाकृष्णा ने मंगलवार को तबादला आदेश जारी किया है। बता दें कि आरपीएफ ने 135 जवानों का तबादला एक से दूसरे थाने और चौकियों में किए हैं। ये वे जवान है जो लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ थे। आरपीएफ के अधिकारियों का कहना है कि कुछ तबादले प्रशासनिक दृष्टि से किए और और कुछ जवानों ने खुद की परेशानियां बताकर तबादला मांगा था। वैसे भी जवानों का तबादला हर पांच साल में होता है जो कि साल 2020 में होना था लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते बीते साल तबादला नहीं किया गया था।
अक्टूबर के पहले नहीं कर सकेंगे रिलीव
पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर जोन के एक वरिष्ठ आरपीएफ अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मंडलों ने जवानों का तबादला तो कर दिया है लेकिन एक अक्टूबर तक तबादला किए गए जवानों को रिलीव नहीं कर सकेंगे। कोरोना संक्रमण और काम की दृष्टि से जवान पूर्व की तरह काम करते रहेंगे।
कहां से कितने जवानों का तबादला
थाना— जवानों की संख्या
भोपाल थाना —20
भोपाल रिजर्व —11
हबीबगंज थाना —08
बीना थाना —10
इटारसी स्टेशन —16
इटारसी यार्ड —08
गुना थाना—16
हरदा थाना –05-
रूठियाई—04
होशंगाबाद—02
संत हिरदाराम नगर—01
निशातपुरा—05
गंजबासौदा—04
अभियोजन शाखा- 01
छनेरा—01
शाजापुर—02
ब्यावरा-राजगढ़—01
अशोक नगर—01
शिवपुरी—06
रेल कारखाना—07
विदिशा—01
अन्वेषण शाखा—04
मुख्य सुरक्षा निरीक्षक—01

