Wednesday, May 20, 2026
Latest:
katniLatest

इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ के पास सड़क सुधार कार्य प्रारंभ, ब्लैक स्पॉट को लेकर एक्शन में आए एसपी अभिजीत रंजन

कटनी। इंडस्ट्रियल एरिया मोड के पास सड़क सुधार कार्य प्रारंभ, ब्लैक स्पॉट को लेकर एक्शन में आए एसपी अभिजीत रंजन । जिले में सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत रंजन (भा.पु.से.) द्वारा लोक निर्माण विभाग कटनी को पत्र लिखकर “बिलहरी मोड से गुलवारा तक” “चिह्नित ब्लैक स्पॉट के समीप आवश्यकतानुसार रंबल स्ट्रिप लगाने, स्पीड टेबिल का निर्माण, सरफेस टेक्सचरिंग का कार्य, साइन बोर्ड लगाने एवं जिले के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना को कम करने के उद्देश्य से संबंधित साइनेज लगाने के निर्देश दिये है।”

जिसके तारतम्य में पीडब्लूडी विभाग द्वारा बिलहरी मोड से गुलवारा के बीच स्थित इंडस्ट्रियल एरिया मोड के पास सडक सुधार कार्य प्रारंभ कर दिया गया हैं । एवं बिलहरी मोड से गुलवारा सडक पर प्रकाश की व्यवस्था भी की जा रही हैं ।

श्री अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देश पर थाना यातायात एवं पीडब्लूडी विभाग द्वारा सुधार कार्य प्रारंभ कराया गया है, जिसकी पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा लगातार समीक्षा भी की जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम