katniमध्यप्रदेश

सड़क हादसा: लाल नगर के पास कार पलटी, दो घायलउ,जागर हुई स्वास्थ्य सेवाओं की पोल, डेढ़ घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस

सड़क हादसा: लाल नगर के पास कार पलटी, दो घायलउ,जागर हुई स्वास्थ्य सेवाओं की पोल, डेढ़ घंटे तक नहीं मिली एम्बुलें

कटनी। जिले के कैमोर थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल नगर के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे ने न केवल दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, बल्कि क्षेत्र की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की कलाई भी खोल दी है।

तेज रफ्तार का कहर: दो युवक गंभीर
हादसे में लाल नगर निवासी रवि बर्मन और देव नारायण को गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल रवि बर्मन के सीने में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वे मौके पर ही बेहोश हो गए।

सिस्टम की लाचारी: तड़पते रहे घायल, नहीं मिली एम्बुलेंस

घायलों को तत्काल कैमोर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है कि रेफर किए जाने के बाद करीब डेढ़ घंटे तक एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। एम्बुलेंस कर्मचारियों का कहना था कि वाहन आने में समय लगेगा। अंततः, घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए परिजनों ने मजबूरी में निजी वाहन का इंतजाम किया और उन्हें कटनी जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए।

ग्रामीणों में आक्रोश और अधिकारी का स्पष्टीकरण
समय पर एम्बुलेंस न मिलने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि आपात स्थिति में भी स्वास्थ्य सेवाओं का न मिलना प्रशासन की बड़ी विफलता है। ग्रामीणों ने कैमोर PHC में पर्याप्त स्टाफ और 24 घंटे एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Back to top button