Rewa – Itwari Express11755/56 जानिए कटनी-सतना के लिए क्यों खास है रीवा-इतवारी नई ट्रेन, ये है इसका टाइमटेबल

Rewa – Itwari Express 11755/56 इतवारी रीवा एक्सप्रेस ट्रेन (क्रमांक 11755 / 11756) रीवा से इतवारी के लिए इस ट्रेन की समय सारणी रेलवे ने जारी की है कटनी के लिए नागपुर जाना हो तो एक बड़ा रास्ता चुनना पड़ता है। ट्रेन इटारसी फिर यहां से नागपुर जाती हैं लेकिन मोदी सरकार में जबलपुर नैनपुर छिंदवाड़ा रेलवे ट्रेक की ब्राडगेज में विस्तारित कर कटनी जबलपुर से रेल मार्ग द्वारा नागपुर जाने की दूरी में करीब 200 किलोमीटर की कमी होने से अब शाम को ट्रेन में बैठ कर सुबह नागपुर पहुंचा जा सकता है। IRCTC
सड़क मार्ग एक मात्र साधन था
ठीक इसी तरह रात्रि में नागपुर से ट्रेन निकलेगी तथा सुबह जबलपुर कटनी सतना होकर रीवा पहुंच जाएगी। दरअसल नागपुर स्वास्थ सेवाओं के लिए महाकोशल विन्ध के साथ बुंदेलखंड में भी काफी चर्चित या यूं कहें कि काफी विश्वनीय है। लेकिन नागपुर जाने के लिए सड़क मार्ग एक मात्र साधन था रात भर बस का सफर करना फिर सुबह नागपुर पहुंच कर दिन भर वहां इलाज या चेकप के बाद फिर से वापसी बस या सड़क मार्ग से होना काफी कठिन था। अब यह कठिनाई दूर हो गई।रात भर आराम से ट्रेन में सो कर सुबह सुबह नागपुर पहुंच कर दिनभर यहां रह कर जरूरी कार्य किये जा सकते हैं। लिहाजा रीवा इतवारी ट्रेन कटनी के लोगों के लिए किसी जीवनदायिनी से कम नहीं है।
रेलवे बोर्ड जारी कर चुका है टाइम टेबल
इतवारी रीवा एक्सप्रेस ट्रेन (क्रमांक 11755 / 11756) रीवा से इतवारी के लिए:-
- रीवा से शाम 5.20 रवाना, रात 9.40 पर जबलपुर पहुंचकर 9.50 पर रवाना होकर रात 10.15 पर कचपुरा, रात 2.05 पर नैनपुर पहुंचकर 2.25 पर रवाना होगी, सुबह 5.15 छिंदवाड़ा पहुंचकर 5.35 पर रवाना होकर सुबह 8.40 पर इतवारी पहुंचेगी।
- इतवारी से रीवा के लिए:- शाम 5.30 पर इतवारी से रवाना होकर रात 8.30 पर छिंदवाड़ा पहुंचकर 8.50 पर रवाना, रात 11.20 पर नैनपुर पहुंचकर 11.45 पर रवाना, रात 3.35 पर कचपुरा, सुबह 4.05 पर जबलपुर पहुंचकर 4.15 को रवाना होकर सुबह 8.20 पर रीवा पहुंचेगी।
- ट्रेन के स्टॉपेज की बात करें तो इसमें सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नैनपुर, सिवनी, चौरई, छिंदवाड़ा, रामाकोना, सावनेर, इतवारी
- जानकारी के अनुसार एक्सप्रेस ट्रेन 3 दिन (बुधवार, शनिवार, सोमवार) इतवारी से चलेगी तो वहीं अगले 3 दिन रीवा से चलेगी
बता दें की आज 24 अप्रैल को रेल यात्रियों को 3 ट्रेन छिंदवाड़ा नैनपुर, नैनपुर छिंदवाड़ा और रीवा इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन की सेवाए मिलने जा रही है। रीवा से इन तीनो एक्सप्रेस ट्रेनों का पीएम मोदी ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे तो वहीं छिंदवाड़ा में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री एल मुर्गन ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।








