katniमध्यप्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न महिलाओं की भागीदारी व गंगा दशहरा कार्ययोजना पर जोर

जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न महिलाओं की भागीदारी व गंगा दशहरा कार्ययोजना पर जो

 

 

कटनी- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाबों के संरक्षण जनजागरूकता एवं आगामी गतिविधियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जो सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशरवाल द्वारा की गई। इस दौरान उन्होंने नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर सराहना व्यक्त की तथा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में तालाबों बावड़ियों एवं अन्य जल स्रोतों के गहरीकरण साफ सफाई एवं संरक्षण कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया। साथ ही गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु जागरूकता रैली स्टिकर अभियान एवं दीवार लेखन के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए महिलाओं की सहभागिता को बढ़ाने पर भी विशेष चर्चा की गई। जिला समन्वयक ने निर्देश दिए कि नवांकुर सखी के माध्यम से महिलाओं को संगठित कर जल संरक्षण स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त ग्राम अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से अभियान को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाज में स्थायी बदलाव संभव हो सकेगा इसके साथ ही आगामी गंगा दशहरा के अवसर पर जल स्रोत संरक्षण से जुड़े विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की कार्ययोजना तैयार की गई। निर्देश दिए गए कि दिनांक 25 मई को ग्राम स्तर पर तालाबों बावड़ियों एवं पेयजल स्रोतों की साफ सफाई कर पूजन किया जाए तथा गंगा कलश यात्रा के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश प्रसारित किया जाए बैठक में आगामी कार्ययोजना के अंतर्गत ग्राम स्तर पर नियमित रूप से चौपाल, जल संवाद श्रमदान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा युवाओं एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक आरती गुप्ता नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष शारदा प्रसाद साहू उपाध्यक्ष डॉ. विपिन सिंह पटेल, नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सचिव सचिन गुप्ता, अंजली सोनी, डॉ. वेंकटेश नामदेव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि