Latest

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर शुष्क दिवस घोषित, बंद रहेगी शराब दुकानें

कटनी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दिलीप कुमार यादव द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सम्पूर्ण जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। कलेक्टर श्री यादव द्वारा बीते बुधवार को इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार जिले के समस्त कंपोजिट मदिरा दुकानों, एफ एल-2, एफ एल-3, एफ एल-4 एवं वाईन शॉप अम्वी वाईन आउटलेट लाइसेंस के अंतर्गत मदिरा का क्रय, विक्रय परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर श्री यादव ने जिले की समस्त कंपोजिट मदिरा दुकानों एफएल – 2, एफएल – 3 एफएल – 4 एवं वाईन शॉप अम्वी वाईन आउटलेट लाइसेंस परिसरों को 25 जनवरी की रात्रि 11ः30 बजे से 27 जनवरी की सुबह 8ः30 बजे तक बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक