katniLatestमध्यप्रदेश

सायना कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

आजाद भारत के समूचे विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका

कटनी। सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज कटनी के 75 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रीय तिरंगे झंडे को नमन करते हुए ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान व भारत देश को आजाद कराने में शहीद हुए सभी स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सायना ग्रुप से  हर्ष कपूर व श्रीमती मनीषा कपूर एवं ऋषि अरोरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इसके पश्चात महाविद्यालय की छात्रा त्रतिका, अनामिका ग्रुप ने शानदार देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। इसके पश्चात बीबीए होटल मैनेजमेंट के छात्र सिद्धार्थ सोनी ने अमर शहीदों को याद करते हुए देश मे बढ़ रहे हिंसा और अत्याचारों पर युवाओं को सजग रहने व महिला सुरक्षा आदि विषयों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के उदबोधन के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी.राजेश कुमार ने सभी को 75 वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई व अयोध्या में बने रामलला सरकार के भव्य मंदिर जो संपूर्ण भारतवर्ष के लिए बड़े गर्व की बात है, सम्पूर्ण विश्वभर में एक खुशी की लहर बनी हुई है जो एकता के सूत्र में पिरोये हुए है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य व तकनीकी क्षेत्रों में देश के युवाओं को आगे आकर शतप्रतिशत भागीदारी निभाने का संदेश दिया।

अंत मे सभी को नशामुक्ति व स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ सोनी व आभार प्रदर्शन श्री शरद यादव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ. सी.ए. लियोनी, प्रो.आर. अबिरामी, डॉ. प्रकाश बारी, अरुण उरमलिया, शरद यादव, हीरालाल केवट, कु.साक्षी कटारिया, श्रीमती शालिनी शर्मा, कु.आयुषी त्रिपाठी, श्रीमती संगीता मिश्रा, विशाल मोंगा,कु.वर्षा नामदेव,  रामजी गुप्ता, प्रशांत सोनी आदि उपस्थित रहे।

Back to top button