गणतंत्र दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल में मनाया गया जश्न, मुख्य समारोह में नृत्य श्रृंखला में हासिल किया प्रथम स्थान
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल में मनाया गया जश्न, मुख्य समारोह में नृत्य श्रृंखला में हासिल किया प्रथम स्था
कटनी- गणतंत्र दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल में मना गणतंत्र दिवस का जश्न कर्तव्य पथ पर बढ़ते रहने का रहा जोश विगत दिवस डीपीएस कटनी में देश का 77 वाँ गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक उत्तम चंद जैन सपत्नीक प्रभा जैन शाखा निर्देशक अनुराग जैन प्रबंध निर्देशिका जूही जैन सह निर्देशक अनुज जैन सपत्नीक विभा जैन ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पगुच्छ अर्पित कर किया । तत्पश्चात शाखा निदेशक श्री अनुराग जैन जी के द्वारा ध्वज फहराया गया तथा वहाँ उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भी राष्ट्रगान का गायन कर देश की आन-बान-शान तिरंगे को ससम्मान नमन किया कार्यक्रम की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय परिवार द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि महोदय को कार्ड एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत की धुन पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई । जिसने वहाँ उपस्थित सभी जन का मन मोह लिया। किसी छात्र ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया तो किसी ने अपने ओजमयी भाषण से सबका दिल जीत लिया।इसी क्रम में विद्यालय के होनहार छात्रों की एक टीम श्री रजत जैन, सिद्धार्थ तोमर ,नेहा श्रीवास्तव, अदिति तिवारी , स्वरिता पटेल , वीरेंद्र सिंह, उदय बहादुर सिंह जैसे होनहार शिक्षकों के मार्गदर्शन मेंपुलिस लाइन ग्राउंड में 77वें गणतंत्र दिवस मुख्य जिला स्तरीय समारोह मैं भाग लेने पहुंची जिसके मुख्य अतिथि कटनी नगर के जिलाधीश महोदय थे । इस कार्यक्रम में बच्चों ने दिल्ली पब्लिक स्कूल के नाम को गौरवान्वित करते हुए नृत्य श्रृंखला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही दिल्ली पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान ही कक्षा दसवीं के छात्रों को प्रोफिशिएन्सी एवं खेल अवार्ड तथा यूथ पार्लियामेंट अवार्ड भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रबंध निदेशिका जूही जैन ने अपने संदेश में सभी विद्यार्थियों एवं नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ दीं तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें निरंतर इसी तरह आगे बढ़ाने की अभिलाषा व्यक्त की। इस कार्यक्रम का सफल संचालन करने में छात्र हिमांशु यादव , जान्हवी सिंह , अंशिका त्रिपाठी, एवं आशी यादव ने महती भूमिका निभाई । वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती रिचा झा , नेहा गंभीर, रिचा टंडन, रागिनी चतुर्वेदी, शबीना अहमद ,नेहा श्रीवास्तव ,शिक्षक अजीत दुबे , मनीष शर्मा, तरुण ठाकुर तथा हर्षित चक्रवर्ती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।








