FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Repay Personal Loan सावधान पैसों की अत्यधिक जरूरत पर ही लें पर्सनल लोन वरना हो सकते हैं परेशान

Repay Personal Loan क्या आपने भी पर्सनल लोन लिया है तो शायद आप भी चिंता में होंगे। दरअसल पर्सनल लोन अत्यधिक जरूरत पर ही लेना उचित होता है वरना बैंक से बात करना आपको कुछ दूसरे विकल्प सुझाने में मदद कर सकता है। बैंक में लोन डिपार्टमेंट के बड़े अधिकारी से कुछ समय की मांग कर सकते हैं। लोन की ईएमआई चुकाने के लिए अगर एक फिक्स्ड समय ( जैसे 6 महीने, 1 साल, 2 साल) की छूट की मांग करते हैं तो बैंक आपकी मांग को पूरा कर सकता है।

Repay Personal Loan पैसे की बड़ी जरूरत पड़ने पर ही एक व्यक्ति पर्सनल लोन लेने के विकल्प पर जाता है। हालांकिजीवन में कभी ऐसी भी परस्थितियां आ जाती हैं जब पर्सनल लोन चुकाना मुश्किल बन जाता है। यह जी का जंजाल सा लगने लगता है। ऐसी स्थिति में कुछ टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

अगर आप लोन का पैसा चुकाने में पूरी तरह से असहाय हो चुके हैं तो ऐसे समय में अपनी किसी प्रोपर्टी को गिरवी रखने या बेचने का ऑप्शन काम आ सकता है। अगर किसी तरह की प्रोपर्टी नहीं है, जिसे बेच सकते हैं तो अपने निवेश को ऐसे समय में इस्तेमाल कर सकते हैं। निवेश की रकम को निकालकर लोन को चुकाया जा सकता है।

किसी दोस्त या रिश्तेदार से लें मदद

लोन का पैसा चुकाना बहुत मुश्किलें पैदा कर रहा है तो ऐसे समय में आपके करीबी दोस्त, रिश्तेदार आपके काम आ सकते हैं। आप भरोसे के आधार पर उनसे मदद ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको उन्हें यकीन दिलाना होगा कि भविष्य में आप उनके पैसे को लौटाएं, भले ही इसमें थोड़ा ज्यादा समय क्यों न लगे।

Back to top button