Renukaswamy मर्डर केस: SC ने रद्द की Darshan और Pavithra Gowda की जमानत, दोनों गिरफ्तार
Kannada Actor Darshan Arrested: Renukaswamy मर्डर केस: SC ने रद्द की Darshan और Pavithra Gowda की जमानत, दोनों गिरफ्तार। कन्नड़ एक्टर दर्शन और एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों की गिरफ्तारी रेणुकास्वामी मर्डर केस में हुई है।
Renukaswamy मर्डर केस: SC ने रद्द की Darshan और Pavithra Gowda की जमानत, दोनों गिरफ्तार
आज यानी 14 अगस्त की सुबह ही सुप्रीम कोर्ट ने दर्शन, पवित्रा गौड़ा व पांच अन्य आरोपियों की जमानत रद्द की. अब कुछ घंटों के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रेणुकास्वामी मर्डर केस में जमानत रद्द करने के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट ने ये भी आदेश दिया था कि पुलिस जल्द दर्शन को गिरफ्तार करे. कोर्ट के फैसले के बाद बेंगलुरु पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है. उन्हें बेंगलुरु के होसकेरेहल्लि के प्रेस्टिज साउथ रिज अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया है।
कहां से हुई दर्शन की गिरफ्तारी?
दर्शन इस अपार्टमेंट में 15वें फ्लोर पर फ्लैट नंबर- 4154 में थे. वो इस अपार्टमेंट में इनोवा कार से आए थे और पीछे के गेट से अपार्टमेंट के अंदर गए थे और फ्लैट में मौजूद थे. वहीं से उन्हें गिरफ्तार किया गया है. कामाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर नागेश और गोविंदराज नगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुब्रह्मण्य के नेतृत्व में दर्शन की गिरफ्तारी हुई है. पवित्रा गौड़ा को पुलिस ने उनके घर से ही अरेस्ट किया है. उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस उन्हें ले जाती हुई दिख रही है।
क्या है मामला?
ये मामला ऑटोरिक्शा चालक रेणुकास्वामी के मर्डर का है. दर्शन इस मर्डर केस के मुख्य आरोपी हैं. उनपर आरोप है कि जून 2024 में उन्होंने पीड़ित को तीन दिनों के लिए बेंगलुरु के एक शेड में रखा था. वहां उसे प्रताड़ित किया गया था. बाद में पीड़ित का शव एक नाले से बरामद हुआ था।
13 दिसंबर 2024 को कर्नाटक हाई कोर्ट ने इस मामले में दर्शन समेत अन्य आरोपियों को जमानत देने का फैसला सुनाया था. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उस फैसले का विरोध किया था. और अब सुप्रीम कोर्ट ने उनके साथ-साथ पवित्र गौड़ा और पांच अन्य आरोपियों की भी जमानत रद्द कर दी।

