Remo DSouza Discharged: रेमो डिसूजा को मिली अस्पताल से छुट्टी, शेयर किया पहला वीडियो

19 12 2020 remo 21180142

नई दिल्ली l Remo DSouza  बॉलीवुड कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हार्ट अटैक आने के बाद भर्ती कराया गया था।

अब उनकी तबीयत ठीक है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया हैl अस्पताल से आ रही खबरों के अनुसार रेमो पत्नी लिजेल के साथ आज दोपहर अपने घर पहुंचेl रेमो डिसूजा को अस्पताल में एडमिट करने के तुरंत बाद ब्लॉकेज हटा दिया गया थाl

रेमो डिसूजा डांसर, कोरियोग्राफर और निर्देशक हैl उन्होंने कई फिल्में निर्देशित की हैl इसके अलावा वह कई गाने कोरियोग्राफ भी करते हैंl रेमो डिसूजा ने कई डांस रियलिटी शो जज भी किए हैंl रेमो डिसूजा बॉलीवुड का एक जाना माना-नाम हैl वह कई फिल्मों में काम भी कर चुके हैंl

रेमो के घर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गयाl रेमो के दो बेटे हैl रेमो को दिल का दौरा पड़ने की खबर सुनकर कई लोगों को सदमा लगा थाl

रेमो ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां वह हंसी-खुशी से घर लौटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो ABCD फिल्म के ‘हे गणराया’ गाने पर बनाया गया है। उन्होंने लिखा, ‘आप सभी के प्यार, प्रार्थना और आशीर्वाद के लिए मैं वापस आ गया हूं … सुंदर स्वागत वापस के लिए @gabrieldsouzaaa @adonis और @edie_rockwood को धन्यवाद … और मेरे सभी दोस्तों – रेमो के अच्छे दोस्त और DID co को धन्यवाद।’ टेरेंस लुईस उन्हें घर में सुरक्षित और स्वस्थ देखकर खुश है और जोर देकर कहते है कि वह जल्द ही उनसे मिलने वाले है।