हाई कोर्ट से अफगानी नागरिक को राहत: वीजा अवधि खत्म होने पर दर्ज FIR रद्द, 7 सप्ताह में भारत छोड़ने का निर्देश

hcbpdsjg jabalpur high

हाई कोर्ट से अफगानी नागरिक को राहत: वीजा अवधि खत्म होने पर दर्ज FIR रद्द, 7 सप्ताह में भारत छोड़ने का निर्देश

जबलपुर: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (High Court) ने अफगानिस्तान के नागरिक सैयद रशेद सदात को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम (Foreigners Act), 1946 की धारा 14 के तहत दर्ज एफआईआर (FIR) को निरस्त कर दिया है। अफगानी नागरिक पर वीजा की समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद भारत में अवैध रूप से रहने का आरोप था।

मुख्य न्यायाधीश अल्पेश यशवंत कोगजे एवं न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ (Division Bench) ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि जब विदेशी नागरिक स्वयं अपने वतन वापस लौटने को तैयार है और भारत सरकार भी उसके अकारण प्रवास की इच्छुक नहीं है, तो ऐसे में आपराधिक मुकदमा जारी रखने से न्याय का उद्देश्य पूरा नहीं होगा।

अदालत ने याचिकाकर्ता के खिलाफ दर्ज कानूनी कार्रवाई व एफआईआर को रद्द करते हुए निर्देश दिया है कि उन्हें सात सप्ताह के भीतर भारत छोड़कर अपने देश वापस जाना होगा।

इसे भी पढ़ें-  कीर्ति बिचपुरिया बने म.प्र. केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन जबलपुर संभाग के संभागीय सचिव, कटनी जिले का बढ़ाया गौरव