Latestमध्यप्रदेश

Reliance General Insurance ग्राहकों को इंश्योरेंस के प्रीमियम का भुगतान ई-रुपया में करने की सुविधा

डिजिटल रुपया से रिटेल यूज के लिए इस्तेमाल तो होने ही लगा है, बल्कि इसके जरिए इंश्योरेंस का प्रीमियम भरना भी सक्षम हो गया है. रिलायंस जनरल इंश्योरेंस (Reliance General Insurance) ने अपने ग्राहकों को इंश्योरेंस के प्रीमियम का भुगतान ई-रुपया में करने की सुविधा दी है. यानी जिन ग्राहकों के पास किसी भी बैंक के साथ सक्रिय ई-वॉलेट (E-Wallet) है, वे कंपनी के क्यूआर कोड को स्कैन करके डिजिटल रुपये में भुगतान कर सकते हैं. ऐसा करने वाली ये देश की पहली कंपनी बन गई है.

यूपीआई भुगतान की तरह कर सकेंगे पेमेंट
रिलायंस जनरल इंश्योरेंस (Reliance General Insurance) ने अपने ग्राहकों को ये सुविधा मुहैया कराने के लिए यस बैंक (Yes Bank) के साथ पार्टनरशिप की है. E-Rupee में भुगतान करने के लिए कस्टमर के पास एक्टिव ई-वॉलेट होना जरूरी है.  ये वॉलेट किसी भी बैंक का हो सकता है. आप UPI से भुगतान करने की तरह ही क्यूआर कोड स्कैन (QR Code Scan) के जरिए अपने इंश्योरेंस का प्रीमियम भी आसानी से भर सकते हैं.

RBI ने इन बैंकों से की है साझेदारी
इंश्योरेंस कंपनी की ओर से कहा गया है कि ई-रुपया में प्रीमियम भुगतान की सुविधा दरअसल, ग्राहकों को आसान, सुरक्षित, तत्काल और ग्रीन पेमेंट विकल्प देने के मकसद से शुरू की गई है. गौरतलब है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), यस बैंक (Yes Bank) और आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) के साथ पार्टनरशिप में केंद्रीय बैंक RBI ने ई-रुपया की रिटेल यूज के लिए पायलट प्रोजेक्ट बीते साल 1 दिसंबर 22 को लॉन्च किया था.

Back to top button