
कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा विपणन वर्ष 2024-25 में प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत ई- उपार्जन पोर्टल पर जिले में ग्रीष्मकालीन फसल मूंग एवं उड़द के उत्पादक कृषकों से 20 मई से 5 जून 2024 तक उपार्जन हेतु तहसीलवार 55 पंजीयन केन्द्र निर्धारित किये जाकर चिन्हित पंजीयन केन्द्रों में समस्त कार्य दिवसों में पंजीयन कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया है।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने कृषकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निर्धारित किये 55 पंजीयन केन्द्र
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा निर्धारित उपार्जन केन्द्रों में तहसील कटनी नगर अंतर्गत सहकारी विपणन संस्था मर्यादित कटनी हेतु पंजीयन केन्द्र कुठला, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति चाका हेतु पंजीयन केन्द्र कैलवारा चाका, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कन्हवारा हेतु पंजीयन केन्द्र कन्हवारा, तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति हीरापुर कौडिया हेतु पंजीयन केन्द्र हीरापुर कौंडिया को चिन्हित किया गया है। इसी प्रकार तहसील कटनी हेतु प्राथमिक कृषि साख समिति पहाड़ी हेतु पंजीयन केन्द्र पहाडी तथा बृहत्ताकार कृषि साख सहकारी समिति कटनी हेतु पंजीयन केन्द्र मुड़वारा को पंजीयन हेतु चिन्हित किया गया है।
तहसील ढीमरखेड़ा हेतु प्राथमिक कृषि साख समिति पानउमरिया हेतु पंजीयन केन्द्र उमरियापान, विपणन सहकारी समिति उमरियापान हेतु विपणन उमरियापान, प्राथमिक कृषि साख समिति ढीमरखेड़ा केन्द्र क्र. 01 हेतु ढीमरखेड़ा, प्राथमिक कृषि साख समिति ढीमरखेड़ा (केन्द्र क्र. 02) हेतु मुुरवारी, प्राथमिक कृषि साख समिति सिलौंड़ी प्राथमिक कृषि साख समिति दशरमन, प्राथमिक कृषि साख समिति झिन्ना पिपरिया, प्राथमिक कृषि साख समिति खमतरा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति देवरीमंगेला को चिन्हित किया गया है।
इसी तरह तहसील बड़वारा हेतु प्राथमिक कृषि साख समिति बड़वारा प्राथमिक कृषि साख समिति नन्हवारा सेझा, प्राथमिक कृषि साख समिति विलायत कला (केन्द्र क्र. 01) हेतु विलायतकला तथा प्राथमिक कृषि साख समिति विलायत कला (केन्द्र क्र. 02) हेतु भजिया तथा प्राथमिक कृषि साख समिति कांटी अमाडी केन्द्र क्र. 01 अमाडी तथा प्राथमिक कृषि साख समिति बसाडी हेतु बसाडी को पंजीयन केंद्र चिन्हित किया गया है।
बरही हेतु प्राथमिक कृषि साख समिति बरही केन्द्र क्र. 01,बरही प्राथमिक कृषि साख समिति बरही केन्द्र क्र. 02, खितौली, प्राथमिक कृषि साख समिति पिपरियाकलॉ हेतु पिपरिया कलॉ किसान सहकारी विपणन समिति बडवारा हेतु विपणन बड़वारा को पंजीयन केन्द्र बनाया गया है।
जबकि तहसील बहोरीबंद हेतु प्राथमिक कृषि साख समिति कूड़न, प्राथमिक कृषि साख समिति बहोरीबंद, प्राथमिक कृषि साख समिति देवरीखरगवां, महाकाल विपणन सहकारी समिति बहोरीबंद हेतु बाकल, प्राथमिक कृषि साख समिति चांदनखेड़ा, प्राथमिक कृषि साख समिति कुआं, प्राथमिक कृषि साख समिति हथियागढ़, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सलैया पटोरी, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बाकल केन्द्र क्र. 01, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बाकल केन्द्र क्र. 02 हेतु सिहुडी तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति इमलिया को पंजीयन केन्द्र बनाया गया है।
इसी तरह तहसील रीठी प्राथमिक कृषि साख समिति रीठी केन्द्र क्र. 01 हेतु रीठी को प्राथमिक कृषि साख समिति रीठी केन्द्र क्र. 02 हेतु मुहास को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तिलगवां, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बिलहरी, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बकलेहटा, प्राथमिक कृषि विपणन सहकारी समिति रीठी हेतु बडगांव को पंजीयन केंद्र प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति देवगांव को चिन्हित किया जाकर पंजीयन हेतु चिन्हित किया गया है।
विजयराघवगढ़ हेतु प्राथमिक कृषि साख समिति देवराकला, प्राथमिक कृषि साख समिति विजयरागवगढ़, प्राथमिक कृषि साख समिति जिवारा, प्राथमिक कृषि साख समिति सिनगौडी, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति अमहेटा








