जिले मे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर माधव नगर को केंद्रित कर चलाया गया कॉम्बिग गस्त अभियान  15 थाना प्रभारियों ने 170 से अधिक पुलिस बल के साथ फील्ड में उपस्थित रहकर की कार्रवाई

Picsart 26 05 02 17 07 45 526

जिले मे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर माधव नगर को केंद्रित कर चलाया गया कॉम्बिग गस्त अभियान

15 थाना प्रभारियों ने 170 से अधिक पुलिस बल के साथ फील्ड में उपस्थित रहकर की कार्रवा

कटनी -जिले में अपराध पर पूर्ण नियंत्रण एवं अपराधियों पर सख्त कार्यवाही एवंको कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा लगातार सख्त कार्यवाहीमें की जा रही है । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में,कटनी पुलिस द्वारा दिनांक 01 एवं ओं में मई 2026 की दरम्यानी रात एक विशेष रात्रिकालीन कांबिंग गस्त अभियान संचालित किया गया। अभियान का मुख्य केंद्र बिंदुवं थाना माधव नगर था। जिसके अंतर्गत सभी बीटो में अपराधियों, वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु कम्बिंग गस्त अभियान चलाया गया ए।सर्वप्रथम थाना माधवनगर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया द्वारा, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया , डीएसपी हेडक्वार्टर श्री रत्नेश मिश्रा, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत की उपस्थिति में शहर के सभी थाना प्रभारियों , चौकी प्रभारियों द्वारा रणनीति तैयार कर पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। कटनी पुलिस द्वारा रात्रि भर कांबिंग गस्त अभियान चलाया गया जिसमें शहर के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, थानों की बीट प्रभारी सहित 170 से अधिक दलबल शामिल रहा। इस अभियान के दौरान थाना माधव नगर में दर्ज फरार, आदतन अपराधी, वांछित एवं संदिग्ध अपराधियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु कुल सात टीमों का गठन किया गया, जिसमें निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी भी शामिल रहे। अलग-अलग टीमों को अलग-अलग बीटों में कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

इसे भी पढ़ें-  कांबिंग गश्त में कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 178 आरोपी पकड़े, 29 स्थाई और 84 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 28 चालकों पर कार्रवाई

 

 

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में सीएसपी कटनी नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी विजयराघवगढ़ धीरेन्द्र धार्वे, डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा सहित जिले के 15 थाना प्रभारियों ने 170 से अधिक पुलिस बल के साथ स्वयं फील्ड में उपस्थित रहकर कार्रवाई की।

 

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में 50 स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया एवं 51 से अधिक निगरानी बदमाशों एवं सूचीबद्ध गुण्डों की सघन चेकिंग कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई तथा आवश्यकतानुसार सख्त चेतावनी दी गई।

 

कांबिंग गस्त के दौरान की गई प्रमुख कार्यवाही :

 

गिरफ्तारी वारंटी – विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी प्रकरणों में कुल 36 गिरफ्तारी वारंटी तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। स्थाई वारंटी – विभिन्न प्रकरणों में जारी 14 स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी की गई। गुंडा चेकिंग – कुल 25 गुण्डों के निवास स्थानों पर जाकर चेकिंग की गई। निगरानी बदमाश – 26 निगरानी बदमाशों के घरों पर अचानक दबिश देकर सत्यापन किया गया। जिला बदर की चेकिंग- कांबिंग गस्त के दौरान 03 जिला बदर अपराधियों की चेकिंग की गई। विभिन्न क्षेत्रों से आए 17 मुसाफिर चेक कर मुसाफिर रजिस्टर में इंद्राज किए गए।

कटनी पुलिस द्वारा कटनी के सभी वित्तीय संस्थानों ,बैंक एटीएम को रात्रि में चेक किया गया। कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन एवं मुड़वारा स्टेशन, सलैया स्टेशन,बस स्टैंड पर सतत निगाहें रख कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। अवैध शराब परिवहन/विक्रय – अवैध शराब परिवहन, विक्रय एवं सार्वजनिक स्थान पर सेवन के विरुद्ध 02 आबकारी प्रकरण पंजीबद्ध किए गए, आर्म्स एक्ट-सार्वजनिक स्थान पर अवैध हथियार रखे पाए जाने पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई संमंस एवं जमानती वारंट – अभियान के दौरान 28 जमानती वारंट एवं 43 संमंस तामील किए गए, मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई – रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई। एवं 34 चालान मोटर व्हीकल एक्ट की अन्य धाराओं में किए गए।

इसे भी पढ़ें-  एलआईएएफआई ने एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक के समक्ष उठाईं अभिकर्ताओं की समस्याएं, शीघ्र निराकरण की मांग,ड्यू लिस्ट समय पर जारी करने, शाखा में कर्मचारियों की नियुक्ति और ग्राहकों के भुगतान में देरी रोकने की मांग

धारा 170 बीएनएसएस – शांति भंग की आशंका पर 02 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। धारा 126, 135 बीएनएसएस – शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 45 प्रकरणों में 45 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई।धारा 129 बीएनएसएस – 11 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। कटनी पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों को चेक कर सख्त हिदायत दी गई। एवं अपराधियों के डोजियर भरे गए। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में संपूर्ण जिले में सख्त कानून व्यवस्था बनाए रखने ,अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने हेतु कटनी पुलिस द्वारा कांबिंग गस्त की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।