
Reel: राधिका को रील बनाने की मिली सजा? गुरुग्राम में पिता ने बेटी को मारी गोली, पुलिस ने बताया कि राधिका के पिता सोशल मीडिया पर बेटी द्वारा रील बनाने से नाराज थे। फिलहाल इस मामले में छानबीन की जा रही है।
Reel: राधिका को रील बनाने की मिली सजा? गुरुग्राम में पिता ने बेटी को मारी गोली
गुरुग्राम में गुरुवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां सुशांत लोक फेस-2 में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राधिका की उम्र महज 24 साल थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक राधिका के पिता पर ही गोली मारने का आरोप है।
भारतीय महिला निमिषा प्रिया की जान पर संकट: क्या सुप्रीम कोर्ट रोक सकेगा यमन की फांसी?
रील बनाने से नाराज थे पिता
पुलिस ने बताया कि राधिका के पिता सोशल मीडिया पर बेटी द्वारा रील बनाने से नाराज थे। जांच में यह बात सामने आई है कि पिता ने बेटी के ऊपर पांच बार फायरिंग की थी, जिसमें से तीन गोली राधिका को लगी है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में जिस हथियार का इस्तेमाल किया गया है वो भी बरामद कर लिया है।
कई प्रतियोगिता जीत चुकी थी राधिका
बता दें कि राधिका राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी थीं और उन्होंने कई प्रतियोगिताएं जीती थीं। फिलहाल पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी में रखवा दिया है।