Latest

थानों-चौकियों की सीमाओं का पुननिर्घारण : जिले के 61 गांव/क्षेत्रो के पुलिस थानों को जोड़ा गया नए थानों और चौकियों में

थानों-चौकियों की सीमाओं का पुननिर्घारण : जिले के 61 गांव/क्षेत्रो के पुलिस थानों को जोड़ा गया नए थानों और चौकियों में

कटनी । थानों-चौकियों की सीमाओं का पुननिर्घारण : जिले के 61 गांव/क्षेत्रो के पुलिस थानों को नए थानों और चौकियों में जोड़ा गया।  मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन डॉ. श्री मोहन यादव द्वारा राजस्व व पुलिस विभाग की सीमाओं में एकरूपता लाने, जनसुविधा हेतु थानों की सीमा का पुर्ननिर्धारण करने हेतु आदेशित किया गया था।

जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, कलेक्टर श्री अवि प्रसाद एवं जिले के जनप्रतिनिधियों से परामर्श उपरांत पुलिस टीम द्वारा पांच मापदंडों थाने से दूरी, जनसंख्या, आपराधिक दर, तहसील एवं न्यायालय के समवर्ती होने के आधार पर थानों/चौकियों का निर्धारण किया गया है।

जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र के गांवो एवं शहरी क्षेत्रों को जनसुविधा हेतु नजदीक के थाने से जोडऩे हेतु यह पुनर्गठन किया गया। जिसमे थानों की सीमाओं का परिवर्तन कर कुल 61 गांव एवं शहरी क्षेत्रों को पुन: संयोजित किया गया है। जनसुविधा और त्वरित पुलिसिंग के क्रम में  मुख्यमंत्री महोदय के विजन अनुसार उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कटनी के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा संपादित की गई ।

Back to top button