ऑपरेशन थिएटर में वीडियो शूटिंग, प्रसव के दौरान की गई रिकॉर्डिंग वायरल

Screenshot 20250916 111138 Chrome

ऑपरेशन थिएटर में वीडियो शूटिंग, प्रसव के दौरान की गई रिकॉर्डिंग वायरल। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला अस्ताल में प्रसव के दौरान महिला का वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने इसकी शिकायत जिला अस्पताल प्रबंधन और SP कार्यालय में की है। इस पर मामले की जांच का जिम्मा गौरेला थाने काे सौंपा गया है। अब गौरेला पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ऑपरेशन थिएटर में वीडियो शूटिंग, प्रसव के दौरान की गई रिकॉर्डिंग वायरल

वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाला

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डा देवेंद्र पैकरा ने बताया कि कोरबा जिले की महिला प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती थी। प्रसव पीड़ा होने पर उसे आपरेशन थिएटर में ले जाया गया। इस दौरान डाक्टरों की टीम और अस्पताल के कर्मचारी वहां मौजूद थे। महिला जब प्रसव पीड़ा में तड़प रही थी तभी किसी ने उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया।

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद महिला के पति को इसकी जानकारी हुई। महिला के पति ने पूरे मामले की शिकायत सिविल सर्जन से की। इसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत एसपी कार्यालय में की है। इस मामले की जांच का जिम्मा गौरेला पुलिस को सौंपा गया है। गौरेला पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

अस्पताल के कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध

प्रसव पीड़ा में तड़प रही महिला का वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में जांच शुरू हो गई है। अस्पताल के सिविल सर्जन ने भी कर्मचारियों से इस संबंध में पूछताछ की है। बताया जाता है कि जब वीडियो बनाया गया तब वहां पर अस्पताल के डाक्टर और कर्मचारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें-  Bullet Train: बुलेट ट्रेन का उत्तरी कॉरिडोर बढ़ा: अब सिलीगुड़ी नहीं, सीधे गुवाहाटी तक दौड़ेगी ट्रेन, 8 घंटे में पूरा होगा 1500 किमी का सफर

आशंका है कि अस्पताल के कर्मचारी ने ही वीडियो बनाकर वायरल किया है। पुलिस अब साइबर सेल के सहारे वीडियो वायरल करने वाले की जानकारी जुटा रही है। इसके आधार पर वीडियो बनाने और वायरल करने वाले की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऑपरेशन थिएटर में वीडियो शूटिंग, प्रसव के दौरान की गई रिकॉर्डिंग वायरल