Monday, April 27, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

मेंमर्स वेल फेयर फाउंडेशन के द्वारा जरुरतमंद छात्रों को दी गयी पाठन सामग्री 

मेंमर्स वेल फेयर फाउंडेशन के द्वारा जरुरतमंद छात्रों को दी गयी पाठन सामग्री

 

कटनी, शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला पहरुआ कटनी में मेंमर्स वॉल प्लास्ट वेल पेयर फाउंडेशन के द्वारा गरीब, निर्धन ,हरिजन ,आदिवासी के लिए 30 डैक्स एवं बेंच, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सामग्री अनेक विद्यालयों को उपलब्ध कराई गई मेंमर्स वॉल प्लास्ट प्रोडक्ट द्वारा जिले के शासकीय विद्यालय द्वारा शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय वेंकट वार्ड कटनी में स्मार्ट टीवी 43 इंच, शासकीय हाई स्कूल कुटला

में बच्चों को बैठने के लिए 30 डैक्स एवं बेंच, शासकीय माध्यमिक शाला के खिरहनी में बच्चों के लिए पीने का पानी आर. ओ .ब्यूरो पाइप, शासकीय माध्यमिक शाला सावरकर वार्ड में स्मार्ट टीवी 43 इंच एवं वाटर कूलर, शासकीय हाई स्कूल चाका में वाटर कूलर एवं बच्चों के बैठने के 30 बेंच एवं डैक्स, शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा नगर चाका में स्मार्ट टीवी 43 इंच व्हाइट बोर्ड की व्यवस्था एवं शासकीय उच्च. माध्यमिक शाला कनहवारा में स्टील अलमारी एवं राउंडिंग चेयर प्रदान की गई. समस्त विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ की तरफ से वॉल प्लास्ट वेलफेयर फाउंडेशन को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया वॉल प्लास्ट वेलफेयर फाउंडेशन हरिजन आदिवासी ,गरीब एवं पिछड़ा वर्ग को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को ध्यान दिया जाता है .आगे भी बच्चों को आवश्यक सामग्री प्रदान करने के लिए सहयोग करने की अपेक्षा बनाए रखें। आपके समस्त विद्यालयों की तरफ से उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं। इसी प्रकार विद्यालय में अपनी सहानुभूति बनाए रखें।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि