2000 रुपये के नोटों का अंत, आरबीआई ने दी बड़ी जानकारी, जानें आपके लिए क्या है महत्वपूर्ण

2000 रुपये के नोटों का अंत! आरबीआई ने दी बड़ी जानकारी, जानें आपके लिए क्या है महत्वपूर्ण। 2000 Notes: आरबीआई ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 19 मई 2023 को कारोबार बंद होने के दौरान 2000 रुपये के 3.56 लाख करोड़ रुपये के नोट मौजूद थे। 28 फरवरी 2025 को कारोबार बंद होने के दौरान बाजार में मौजूद 2000 के नोटों की संख्या घटकर 6,471 करोड़ रुपये हो गई है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
2000 रुपये के 98.18 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं और केवल 6,471 करोड़ रुपये मूल्य के नोट ही अब जनता के पास बचे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने शनिवार इसकी जानकारी दी। 19 मई, 2023 को भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को प्रचलन से वापस लेने का एलान किया था।
आरबीआई ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 19 मई 2023 को कारोबार बंद होने के दौरान 2000 रुपये के 3.56 लाख करोड़ रुपये के नोट मौजूद थे। 28 फरवरी 2025 को कारोबार बंद होने के दौरान बाजार में मौजूद 2000 के नोटों की संख्या घटकर 6,471 करोड़ रुपये हो गई है। आरबीआई ने कहा, “19 मई 2023 तक प्रचलन में रहे 2000 रुपये के नोटों के 98.18 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं।”








