
RBI ने शेयर और IPO/ESOP लोन की सीमा तय की, नए नियम अब 1 जुलाई से लागू होंगे, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शेयरों और योग्य सिक्योरिटीज खरीदने के लिए लोन की नई सीमा तय कर दी है। अब किसी भी व्यक्ति को पूरे बैंकिंग सिस्टम में शेयरों के लिए अधिकतम 1 करोड़ रुपये का लोन मिलेगा। वहीं, IPO, फॉलो-ऑन ऑफर और ESOP के लिए लोन की सीमा 25 लाख रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है।
RBI ने शेयर और IPO/ESOP लोन की सीमा तय की, नए नियम अब 1 जुलाई से लागू होंगे
RBI ने कहा कि यह कदम बाजार में अत्यधिक जोखिम और अचानक नुकसान से बचाने के लिए लिया गया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे बैंकों को जोखिम कम करने में मदद मिलेगी और एक ही व्यक्ति को कई बैंकों से जरूरत से ज्यादा लोन लेने से रोका जा सकेगा।
इसके अलावा, किसी सहायक कंपनी या विशेष उद्देश्य वाली कंपनी (SPV) को किसी कंपनी के अधिग्रहण के लिए लोन देने पर बैंक को मुख्य कंपनी से गारंटी लेनी होगी।
पहले ये नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले थे, लेकिन उद्योग जगत की मांग पर इसे 1 जुलाई 2026 तक टाल दिया गया है। RBI के अनुसार, नए नियमों का मकसद कंपनियों के अधिग्रहण के लिए लोन आसान बनाना, शेयरों के बदले लोन के नियम स्पष्ट करना और पूंजी बाजार से जुड़े लोन पर सख्ती लाना है।








