Latest

Rasoi Gas Kimat: आज से 100 रुपए महंगा हुआ 19KG कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू रसोई गैस के दाम

Rasoi Gas Kimat: आज से 100 रुपए महंगा हुआ 19KG कमर्शियल सिलेंडर। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को दामों की समीक्षा करती हैं। ताजा खबर यह है कि 1 नवंबर 2023 की समीक्षा के बाद 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

1 नवंबर 2023 से घरेलू रसोई गैस के दाम

 

राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस के दाममें कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू एलपीजी की कीमत दिल्ली में 903 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर अपरिवर्तित रही। पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ था, जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं किया गया था

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम