Latestमध्यप्रदेश

Rape शादी का झांसा देकर महिला वकील से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा गया

Rape दुष्कर्म के आरोपित ध्रुवसिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। मामला इंदौर का है। ध्रुव पर महिला वकील ने आरोप लगाया था। पुलिस ने उसको पकड़ा तो खूब हंगामा हुआ। उसने मदद के लिए वकीलों को भी बुला लिया। पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहायता से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को कोर्ट पेश किया और जेल भी भेज दिया।

एसीपी भूपिंद्रसिंह के मुताबिक महिला परदेशीपुरा क्षेत्र में रहती है। उसकी कुछ सालों पूर्व ध्रुवसिंह लाठी से फेसबुक के माध्यम से बातचीत हुई थी। महिला ने कहा कि इस दौरान वह ध्रुवसिंह के साथ दिल्ली भी जाती रही।उसने शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बना लिए। उसने खुद को पार्लियामेंट में केंद्र सरकार का कर्मचारी बताया था। अचानक भाग जाने पर महिला ने परदेशीपुरा थाना में एफआइआर दर्ज करवाई। वह अलग-अलग नाम भी बताता था।

बुधवार को पुलिस ने दिल्ली में छापा मारा और ध्रुव को संसद के बाहर से एक चाय की दुकान से दबोच लिया। जैसे ही पुलिस ने पकड़ा ध्रुव हंगामा करने लगा। उसने वकीलों की भीड़ लगा ली। महिला अफसर द्वारा बताया गया कि ध्रुव फरार अपराधी है और उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज है। उसने लोगों को पत्रकार, विधि सलाहकार और केंद्र सरकार का कर्मचारी बता कर ठगा है। इसके बाद उसे स्थानीय थाना ले जाया गया।

Back to top button